फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी के वक्त जींस-टीशर्ट में था साईं

Wed, 04 Dec 2013 04:15 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोप में फरार नारायण साईं को पुलिस ने दिल्ली हरियाणा सीमा से गिरफ्तार कर लिया है। उसने वेष बदला हुआ था। सिर पर पगड़ी बांधी हुई थी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस और सूरत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नारायण साईं को गिरफ्तार किया गया है।

नारायण साईं की कुकर्म कथा, पत्नी की जुबानी

पुलिस ने उसके साथी हनुमान समेत तीन और लोगों को भी गिरफ्तार किया है। कुरुक्षेत्र के पास पीपली में गिरफ्तारी के समय नारायण साईं ने जींस, टी-शर्ट, जैकेट और नारंगी रंग की पगड़ी पहनी हुई थी।
विज्ञापन


नारायण साईं समेत पांचों को दिल्ली लाया गया है। दिल्ली पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। सभी को रोहिणी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आसाराम और साईं के कुकर्मों की दास्तां

सूरत पुलिस की सूचना पर दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। सूरत की दो युवतियों के दुष्कर्म के आरोप लगाने के बाद से ही नारायण साईं फरार था। पुलिस 58 दिनों से उसकी तलाश में थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाए गए थे।
विज्ञापन


सूरत पुलिस ने उसके बारे में जानकारी देने वाले को इनाम देने की घोषणा की हुई थी।

नारायण साईं के पिता आसाराम भी एक नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में जोधपुर जेल में बंद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें