फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Sun, 01 Jun 2014 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। मामला लाखनमाजरा रेलवे स्टेशन के पास का है। जहां पुलिस ने एक लड़के और लड़की का शव क्षतिग्रस्त हालत में रेलवे ट्रैक से बरामद किया।
विज्ञापन


लड़के की शिनाख्त खरैंटी निवासी 19 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है जबकि लड़की की शिनाख्त शनिवार शाम तक नहीं हो सकी थी। पुलिस के मुताबिक शुरूआती तफ्तीश में लग रहा है कि दोनों ने किसी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। हालांकि यह अभी पूरी तरह से साफ नहीं है।

जीआरपी के मुताबिक उन्हें शनिवार को सूचना मिली कि लाखनमाजरा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक-युवती का शव पड़ा हुआ है। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने सुमित के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को अब तक की जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की की पहचान अब तक नहीं

वहीं मृतक सुमित के परिजनों ने बताया कि वह शुरू से ही अपने मामा के घर गोहाना के छतेरा गांव में रहता था। शुक्रवार सुबह वह घर आया और छह हजार रुपये लेकर घर से निकल गया। सुमित ने हाल ही में 12वीं का पेपर दिया था।

उधर, जांच में पता चला है कि बुसाना गांव से कोई लड़की एक हफ्ते पहले लापता हुई थी। लड़की की मौत की सूचना मिलने पर बुसाना से ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन उन्होंने भी युवती का शव पहचानने से इंकार कर दिया। जीआरपी के मुताबिक मृतका की उम्र भी करीब 17-18 साल है।

मामले में जीआरपी एसएचओ महेंद्र पाल सिंह ने कहा, "प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है, बाकी स्थिति लड़की की शिनाख्त होने के बाद साफ हो जाएगी। लड़की की शिनाख्त के लिए आसपास सभी स्थानों पर संदेश भिजवाया गया है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें