शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर एक महिला ने दूसरी महिला को बंधक बना लिया। उसने उसे जमकर पीटा और यौन शोषण किया। मामला ग्लूस्टरशायर के स्ट्राउट शहर का है।
पुलिस के मुताबिक जेसमीन हेरसम (32) लेस्बियन है। उसने पीड़िता को घर बुलाया और उसके सामने सेक्स का प्रस्ताव रखा। लेकिन जब उसने मना कर दिया तो वह हैवानियत पर उतर आई।
मामले की सुनवाई के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि जब पीड़िता ने बार-बार कहने पर भी उसकी बात नहीं मानी तो उसने चाकू निकालकर उसे डराना शुरू कर दिया।
इसके बाद उसने पीड़िता के मोबाइल और फेसबुक पर कई सारे मैसेज भेजकर उसे परेशान किया। जेसमीन ने अपने किए पर अदालत से माफी भी मांगी। उस पर बंधक बनाने, यौन शोषण और मारपीट के आरोप लगे थे।
साथ में सोने के लिए किया मजबूर
डेली मेल के अनुसार, मामले की सुनवाई के बाद जज ने उसे दो साल कैद की सजा सुनाई है हालांकि माफी मांगने पर उसकी सजा दो साल के लिए स्थगित कर दी गई है। हालांकि उस पर पीड़िता से तीन साल तक बातचीत करने पर रोक लगा दी गई है।
यही नहीं, आरोपी महिला को 10 साल के लिए यौन अपराधियों की लिस्ट में भी शामिल किया गया है।
मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि आरोपी महिला ने अपनी एक दोस्त को कुछ समस्याओं के बारे में बातचीत करने के लिए फोन करके घर बुलाया था। दोस्त के साथ पहले वह पब गई और वहां उसने जमकर शराब पी। जबकि इसके पहले भी उसने काफी शराब पी रखी थी।
रात करीब 9 बजे वे दोनों घर लौटीं। घर में घुसने के बाद पीड़िता ने गौर किया कि जेसमीन ने मेन गेट पर ताला लगाकर उसकी चाभी छिपा दी है।
उसने घर जाने की बात कही तो जेसमीन ने उसे कहीं भी जाने से मना कर दिया और साथ में सोने के लिए कहा। मना करने के बाद भी वह बार-बार पीड़िता को उसके साथ सोने के लिए मजबूर करती रही।
फाड़ दिए कपड़े, नोचा शरीर
आरोप है कि जेसमीन ने बेहद अजीब रवैया अपनाते हुए अपने सारे कपड़े उतार दिए और पीड़िता को चूमने के लिए कहा। जब पीड़िता ने ऐसा करने से मना किया तो उसने एक के बाद एक कई वार उसके सिर पर किए जिससे वह बेहोश हो गई।
इसके बाद उसने पीड़िता के साथ दरिंदगी करते हुए उसके फाड़ दिए और उसके शरीर को नोचना शुरू कर दिया।
हालांकि किसी तरह पीड़िता के हाथ उसका फोन लग गया और उसने अपने प्रेमी को फेसबुक पर मैसेज भेजकर पुलिस बुलाने को कहा। आरोपी जेसमीन ने उसे फोन इस्तेमाल करते देखा तो वह भड़क कई और उस पर घूंसे बरसाने लगी।
सूचना मिलने के तुरंत बाद वहां पुलिस पहुंच गई और उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। हालांकि कुछ दिनों बाद ही उसे जमानत मिल गई और जेल से बाहर आते ही उसने पीड़िता को मैसेज भेजकर धमकाना शुरू कर दिया।
जेसमीन के वकील ने उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन मेडिकल रिपोर्ट के जरिए वह आरोपों में घिरती गई और उसे सजा हो गई।