फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर ट्रेन के आगे कूदा पति

Mon, 01 Dec 2014 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
18 साल से खुशहाल जिंदगी बिता रहे दंपति के बीच शनिवार की रात अचानक ऐसा क्या हुआ, जिसने बच्चों के सिर से मां बाप का साया ही उठा दिया। हरीपर्वत के पीर कल्याणी में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। रविवार सुबह महिला का शव कमरे में मिला। चीखपुकार पर बस्ती वाले इकट्ठा हो गए। बदमाशों के दुस्साहस की आशंका पर जाम लगा दिया। दोपहर में पति की लाश रुनकता में रेलवे लाइन पर पड़ी मिली। घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


लोहामंडी थाना क्षेत्र गोकुलपुरा निवासी महेश ने बेटी राधा (40) की शादी 18 साल पहले पीर कल्याणी के नीम दरवाजा निवासी दीपक से करवाई थी। पति पशुपालक था। ब्याज पर रुपये भी देता था। उनका बेटा अतुल (17) और बेटी प्रिया (13) हैं। सब ठीकठाक चल रहा था। शनिवार को बहनोई अजय झांसी से शादी का कार्ड देने आए थे। रात में वहीं रुके। बच्चों संग नीचे कमरे में सो गए। दीपक और राधा ऊपर कमरे सोए थे। सुबह चाय न मिलने पर अतुल मां के कमरे की तरफ गया। उसे बाहर से कुंडी लगी मिली।

दरवाजा खोला तो पलंग पर राधा का शव खून से लथपथ मिला। उसके माथे पर गोली का निशान था। घर में चीखपुकार मच गई। दीपक घर से गायब था। बस्ती के लोग भी जुट गए। परिवारीजनों ने बदमाशों द्वारा महिला की हत्या करके पति के अपहरण की आशंका जाहिर की। जाम लगा दिया। मौके पर एसएसपी शलभ माथुर सहित पुलिस फोर्स पहुंच गई। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए।
विज्ञापन

विज्ञापन

रेलवे लाइन पर मिली दीपक की लाश

दीपक के भाई प्रमोद ने राधा की हत्या के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। उधर, दोपहर 12 बजे रुनकता स्थित रेलवे लाइन पर एक युवक की लाश मिली। मृतक के पास मिले मोबाइल के एक नंबर पर बात की तो वह दीपक का निकला। परिवारीजनों ने शिनाख्त कर ली। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पति द्वारा पत्नी की हत्या करने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की बात सामने आई है। घटना के कारणों का पता किया जा रहा है।

बेटे ने सुनी थी चीख
दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया। राधा पांच बहनों में दूसरे नंबर की थी। बेटे अतुल ने बताया कि रात तकरीबन 12:30 बजे उसने चीखने की आवाज सुनी थीं। उसे लगा कि गली के बाहर से आवाज आई है। वह सो गया। तकरीबन एक घंटे बाद फिर आंख खुली तो पिता कपड़े पहन रहे थे। उन्होंने स्कूल बैग को खाली किया। कुछ सामान रखने के बाद रात ढाई बजे ताला खोलकर बाहर चले गए।

खुशहाल जिंदगी में क्या हुआ?
राधा और दीपक में शादी के बाद से कभी झगड़ा नहीं हुआ था। दोनों छह दिसंबर को झांसी शादी में जाने की तैयारी कर रहे थे। अचानक ऐसा क्या हुआ जिसने दोनों की जान ले ली। इस बात की चर्चा हर जुबान पर रही। न परिवार के लोग बताने की स्थिति में थे और न ही आसपास जानने वालों को कुछ पता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें