फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने म्यूजिक बंद किया तो पति ने चला दी गोली

Wed, 24 Jun 2015 01:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरर के अनुसार हेम्पशायर के साऊथ हेम्पटन में एक पति को अपनी पत्नी के पेट में गोली मारने के जुर्म में 30 महीने की जेल की सजा हुई है। पति ने सिर्फ इसलिए पत्नी पर गोली चलाई क्योंकि उसने उससे बिना पूछे गाना बंद कर दिया था जिससे गुस्सा होकर पति ने उस पर बॉल बेयरिंग गन दाग दी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं गुस्से के चलते पति ने पत्नी को गला काट कर मौत के घाट उतारने की भी धमकी दे डाली। हालांकि बॉल बेयरिंग गन के शाट से बीवी को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है लेकिन वो काफी डर गई है।

सेल्विया कुरपायस का कहना है कि वो अपने पति के इस कदम से काफी डरी हुई है। उसके पति ने सिर्फ गाना बंद कर देने की वजह से उसे डराया धमकाया और गले पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को पहले भी इसी तरह डराता-धमकाता था

बीवी ने कहा कि वो गुस्से पर कंट्रोल नहीं रख पाता और पहले भी कई बार ऐसी हरकत कर चुका है। 42 वर्षीय कोनार्ड जब भी शराब के नशे में होता है अपनी पत्नी सेल्विया को इसी तरह से डराता-धमकाता है। छ: साल की शादी में कई बार कोनार्ड ने अपनी पत्नी को इस तरह से शराब के नशे में डराया धमकाया है।

सेल्विये के वकील का कहना है कि जब कोनार्ड अपने किसी दोस्त से बात कर रहा था तभी सेल्विया छत से उतर कर आई और गाना बंद कर दिया। इससे कोनार्ड ने गुस्से में आकर उसपर गोली दाग दी और गर्दन पर चाकू रखकर धमकी दी। इस पूरी घटना की कोर्ट में सुनवाई हुई और कोनार्ड को 30 महीने की सजा सुनाई गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें