फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को गिफ्ट किया सिंदूर में सना कटा हुआ अंगूठा

Sat, 21 Sep 2013 01:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिपुरा के रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी को उपहार में अंगूठा ही काटकर भेज दिया। उसका पत्नी से विवाद हुआ था।
विज्ञापन


पत्नी ने इस घटना की जानकारी शुक्रवार को पुलिस में दी।

पुलिस के मुताबिक 33 वर्षीय अजय मालाकर और अंजली पति-पत्नी हैं। मालाकर ने अंजली को कुरियर से एक पैकेटबंद उपहार भेजा था। अंजली ने जब पैकेट खोला तो उन्हें खून और सिंदूर में सना हुआ अंगूठा मिला।
विज्ञापन


अंजलि इस समय अपने मायके में हैं। वह सोमवार को मायके गई थीं और गुरुवार को मालाकर ने उन्हें घर बुलाने के लिए फोन किया। अंजलि ने घर आने से मना कर दिया और कुछ दिन और रहने की बात कही। इस पर दोनों में बहस भी हो गई।
विज्ञापन


अगले ही दिन मालाकर की तरफ से अंजलि को एक कुरियर मिला, जिसमें कटा हुआ अगूंठा था। अंजलि ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस के मुताबिक मालाकर अभी फरार है। अंगूठे को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें