फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी के प्रीतम ने तोडा उत्तराखंड बोर्ड का रिकॉर्ड, यूपी भी पीछे

Wed, 27 May 2015 06:21 PM IST
बिशन सिंह बोरा/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल के छात्र प्रीतम सिंह ने 98.20 फीसदी अंक लाकर अब तक के पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन


यूपी और उत्तराखंड बोर्ड में प्रीतम ने अब तक के सर्वाधिक अंक 500 में से 491 प्राप्त कर इतिहास रचा है।

उल्लेखनीय है कि सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों के बच्चे ही अब तक इस स्तर तक पहुंचते रहे हैं। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में इतने अंक पाना काफी कठिन या यूं कहें कि नामुमकिन ही समझा जाता रहा है, लेकिन प्रीतम ने 500 में सेे 491 लाकर इसे झुठला दिया है।

10 वीं के टॉपर प्रीतम के अंक
- हिंदी में 100
- अंग्रेजी में 96
- गणित में 98
- विज्ञान में 99
- सामाजिक विज्ञान में 98
- संस्कृत में 92

नोट : (अंग्रेजी और संस्कृत में से जिसमें अंक कम हों, उसे नहीं जोड़ा जाता है, यह व्यवस्था 2005 से की गई है।)

यूपी के सर्वेश वर्मा के 10 वीं में 96.83 फीसदी अंक
प्रीतम सिंह ने उत्तराखंड ही नहीं प्राप्त अंकों के मामले में यूपी बोर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। उत्तर प्रदेश हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में इस साल बस्ती के सर्वेश वर्मा ने 96.83 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

व‌िजयलक्ष्मी के नाम था अब तक यह र‌िकॉर्ड

उत्तराखंड बोर्ड में पिछले साल हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर नानकमत्ता ऊधमसिंह नगर की विजय लक्ष्मी ने प्रदेश में तब तक के सर्वाधिक 95.6 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। यह रिकार्ड तोड़ते हुए प्रीतम ने परीक्षार्थियों के सामने नया लक्ष्य (98.20 फीसदी अंक) रखा है।

बेटियों ने फिर मारी बाजी
सीआईएससीई और सीबीएसई के बाद अब उत्तराखंड बोर्ड के परिणामों में भी बेटियों ने बाजी मारी है। हाईस्कूल के कुल 70.68 प्रतिशत परिणाम में बालिकाओं का प्रतिशत 76.40 रहा जबकि 65.08 प्रतिशत बालक उत्तीर्ण हुए। वहीं इंट‌रमीडिएट का कुल परिणाम 74.54 जिसमें 78.81 प्रतिशत बालिकाए तथा 76.40 प्रतिशत छात्र सफल रहे।

बागेश्वर का दबदबा
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षाफल में प्रदेश भर में बागेश्वर के विद्यार्थियों के सफलता का प्रतिशत सर्वाधिक रहा है। इस जिले में हाईस्कूल में 80.93 और इंटर में 84.62 परीक्षार्थियों सफल रहे हैं। हाईस्कूल और इंटर में ऊधमसिंह नगर सबसे निचले पायदान पर रहा। यहां हाईस्कूल में 63.70 और इंटर में 64.14 फीसदी परीक्षार्थी ही पास हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें