फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के सामने बहन से गैंगरेप, अब बदल गई पूरी कहानी

Mon, 03 Feb 2014 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार चार युवकों के भाई के सामने बहन की अस्मत लूटने की घटना में पुलिस खुद उलझ गई है। पीड़िता और उसके 'भाई' के बयान आपस में नहीं मिल रहे।
विज्ञापन


पीड़िता ने गैंगरेप से इनकार कर दिया है। लेकिन उस रोज पति के रेप करने का आरोप लगाया है। साथ ही वारदात वाले दिन उसके साथ मौजूद युवक भी उसका भाई नहीं है।

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के गंगोह क्षेत्र में शुक्रवार की शाम कार सवार युवकों ने तमंचे के बल पर भाई के सामने बहन से गैंगरेप की घटना ने पुलिस में हड़कंप मचा दिया था। युवती की तहरीर पर गंगोह थाने में युवकों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन

Trending Videos

'पति ने किया रेप'

जब पुलिस ने युवक और युवती से पूछताछ की, तो कहानी कुछ और ही निकल कर सामने आई। युवती दो बच्चों की मां है। वह दो साल से पति से अलग सहारनपुर में एक महिला के यहां रह रही है। वहीं वह युवक भी रहता है, जिसे उसने अपना भाई बताया था। बाद में उससे भी कोई रिश्ता नहीं होने की बात कही।

युवती का कहना है कि शुक्रवार को पति उसे घुमाने के लिए बाइक पर ले गया था। रास्ते में उसने बाइक किसी और को देकर कार में बैठा लिया था। कार में पति के अलावा देवर और दो अन्य लोग भी थे, जिन्हें वह नहीं जानती।

महिला थाने में मौजूद युवती ने शनिवार को गैंगरेप से इनकार करते हुए कहा कि केवल पति ने ही जंगल में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। तभी उक्त युवक (कथित भाई) वहां आया और उसने मदद का भरोसा दिलाते हुए गैंगरेप की रिपोर्ट लिखवाई।
विज्ञापन

युवक ने बताई गैंगरेप की कहानी

युवक (कथित भाई) का कहना है कि वह युवती को बहन की तरह मानता है। दोनों, युवक की मुंहबोली बहन के यहां रहते हैं। वह शुक्रवार को युवती को घुमाने कुरुक्षेत्र ले गया था। वापस लौटते समय चार युवकों ने रेप किया।

दोनों के अलग-अलग बयान और सामने आई नई कहानी में पुलिस खुद भी उलझ गई है। सीओ नकुड़ अरुण कुमार ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। युवती के धारा 164 में बयान कराने के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें