फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से सनी लव स्टोरीः बर्थडे पर बीवी को 'तोहफा'

Fri, 29 Nov 2013 04:19 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक प्रेमी जोड़े ने तीन महीने पहले ही शादी की थी। 19 नवंबर को युवती का जन्मदिन था। लेकिन खुशी का मौका मातम में बदल गया। उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


युवती के घरवालों ने उसके पति पर उसे जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना महाराष्ट्र के नागपुर की है।

बाप करना चाहता था बेटी से शादी, 11 साल किया रेप

टीओआई के अनुसार, 19 नवंबर को 23 वर्षीय स्नेहल बेग अपने फ्लैट में जली हुई हालत में मिली थी। लेकिन जब उसके मायके वाले वहां पहुंचे तो उन्हें स्नेहल के गले पर निशान मिले। तब उन्होंने उसके पति रोशन बेग उर्फ मुस्तफा पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


'मामी की खूबसूरती से प्रभावित था, बनाना चाहता था संबंध'

वारदात वाले दिन पड़ोसियों की मदद से स्नेहल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

तब जरीपटका थाना पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया। लेकिन स्नेहल के परिजनों और उसके पड़ोसियों ने इसका विरोध किया और मुस्तफा को हत्या का आरोपी बताया।

दरवाजे की घंटी बजी और मां ने चला दी गोली

घटना के दिन स्नेहल के कमरे में जाने वाले पहले पड़ोसी ने बताया कि वह चिल्ला रही थी। जिसे देखकर लग रहा था कि कुछ गलत हुआ है। जब वह मौके पर पहुंचा तो मुस्तफा वहां से भाग रहा था। उसके बाद मुस्तफा ने स्नेहल के परिजनो को सूचना दी।
विज्ञापन


मुस्तफा ने पुलिस बयान में बताया कि स्नेहल ने खुद को आग लगा ली थी। उसको बचाते वक्त उसे कई जगह चोटें आईं। उसने बताया कि उन दोनों में अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता रहता था।

फिलहाल पुलिस खुदकुशी और हत्या दोनों ही एंगल से मामले की जांच कर रही है। स्नेहल की मां ने बुधवार को बेटी की हत्या की शिकायत की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें