फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध में बना हैवान, किया खौफनाक कांड

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध संबंध में अंधा आदमी किस तरह हैवान बन जाता है। एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों में बाधक बन रही पत्नी, दोनों बच्चों पर पहले तेजाब फेंका और बाद में नहर में धक्का देकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पत्नी और बेटे के शव शुक्रवार को सुमेरा झाल स्थित गंग नहर पर तैरते मिल गए। जबकि बेटी के शव की तलाश जारी है। यह दरिंदगी की घटना यूपी के अलीगढ़ की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया है।

थाना देहात खुर्जा के गांव सहवाजपुर दौलत निवासी जय प्रकाश ने बताया कि उसकी बहन माहेश्वरी (30) की शादी 8 वर्ष पहले चंडौस के गांव जामुनका निवासी हरीकिशन के साथ हुई थी। कुछ दिन तो वैवाहिक संबंध सामान्य रहे।
विज्ञापन

शैतानी दिमाग ने ऐसे बना ली हत्या की योजना

आरोप है कि हरीकिशन के अपनी रिश्तेदार महिला के साथ गलत संबंध थे तो परिवार में झगड़ा रहने लगा। इस बीच माहेश्वरी के दो बच्चे, एक बेटा अभिषेक (4) और बेटी ट्विंकल (5) भी हुए। जय प्रकाश का आरोप यह भी है कि हरीकिशन के गलत संबंध अपनी एक और रिश्तेदार महिला से भी हो गए।

इस पर परिवार में झगड़ा और बढ़ गया। दूसरी ओर हरीकिशन अपनी पहली प्रेमिका को लेकर जिला बुलंदशहर के कस्बा डिबाई किराए के मकान में रहने लगा और स्कूल बस पर ड्राइवर हो गया। माहेश्वरी को यह ठीक नहीं लगता था और हरीकिशन के गांव में आने पर घर में खूब झगड़ा होता।

इसी बात पर हरी किशन ने अपनी पत्नी को हटाने की योजना बना ली। रक्षा बंधन पर जब हरीकिशन गांव में आया तो पत्नी को बुधवार को गांव सहवाजपुर दौलत दवा दिलाने की बात कही। बुधवार को सुबह 6 बजे दोनों बच्चों और पत्नी के साथ चल दिया और पलड़ा झाल के पुल पर ले आया।
विज्ञापन

गंग नहर में तैरते मिले पत्नी और बच्चे के शव

बताया गया है कि हरीकिशन ने पहले पत्नी और बच्चों को समोसे खिलाए और बाद में पत्नी और बच्चों पर तेजाब फेंका। बाद में सभी को नहर में फेंक कर हरीकिशन फरार हो गया। इसकी सूचना किसी जानकार ने माहेश्वरी के परिवार वालों को दी।

परिवार वाले मौके पर आये और गोताखोरों को बुलाकर शवों को तलाशा लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका। कुछ परिवार वाले गुरुवार की शाम को सुमेरा झाल पर आ गये और रात में डेरा डाला तो रात करीब 2:15 बजे पहले अभिषेक का शव आता हुआ देखा।

इसके बाद में करीब तड़के 4 बजे माहेश्वरी का शव आते देखा। दोनों शवों को बाहर निकलवाया। लेकिन ट्विंकल का शव अभी तक नहीं मिला है। उसकी तलाश जारी है। थाना प्रभारी जवां अजय कौशल का कहना है कि जिस हालत में शव मिले हैं। इससे ऐसा लगता है कि सभी के मुंह पर तेजाब फेंका गया है और बाद में नहर में फेंका है। हालांकि पूरी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें