फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति जेल में और वह प्रेमी के साथ जिंदा मिली

Wed, 30 Jul 2014 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल पहले संदिग्ध हालात में लापता हुई जिस विवाहिता को मरा मान लिया गया था, वह मंगलवार को सही सलामत मिली। विवाहिता को गायब कराने के आरोप में पति समेत चार लोग जेल भी जा चुके हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने विवाहिता को महिला थाना भेजते हुए आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। मामला मेरठ के मवाना इलाके का है।

पुलिस के अनुसार गांव भैंसा निवासी बाकेजहां पत्नी इश्तियाक दो साल पहले लापता हो गई थी। बाकेजहां के भाई नफीस पुत्र लियाकत निवासी बंतीखेड़ा शामली ने ससुराल वालों पर बाकेजहां को लापता करने का आरोप लगाते हुए पति सहित 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कोर्ट मैरिज कर ली

जांच में नामजद चार महिलाओं के नाम निकाल दिए गए थे। जबकि पति इश्तियाक, जेठ दीनी, अशफाक, हफीज और नफीस पुत्र असलूब को जेल भेज दिया था। अशफाक और हफीज जमानत पर तीन चार दिन पहले ही बाहर आए हैं। वहीं पति और एक अन्य जेल में हैं।

किठौर थाना क्षेत्र में एक साल पहले मिले शव की बाकेजहां के भाई नफीस ने अपनी बहन के रूप में शिनाख्त की थी। वहीं आज नफीस को किसी रिश्तेदार ने बताया कि बाकेजहां गाठो वाला चौपले के पास देखी गई है। वे वहां पहुंचे और बाकेजहां व उसके प्रेमी फजलु को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, बाकेजहां का आरोप है कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही मारते-पीटते थे। इससे नाराज होकर वह अपनी बहन के जेठ के साथ चली गई थी। बाद में उसे फजलु के सुपुर्द कर दिया। उसने फजलु के साथ कोर्ट मैरिज की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

किसी कसूर जेल में रहे ससुराल वाले

बिना किसी कसूर के ही बाकेजहां के ससुराल वाले जेल में रहे। अभी भी तीन लोग जेल में हैं। पीड़ित इश्तियाक के परिवार वालों का आरोप है कि बाकेजहां ने पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया।

हम बराबर चिल्लाते रहे कि बाकेजहां के गायब होने में हमारा कोई हाथ नहीं, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। पुलिस से तो नहीं, ऊपर वाले से जरूर इंसाफ मिला।

लापता बाकेजहां तो मिल गई। लेकिन एक साल जिस शव की शिनाख्त बाकेजहां के रूप हुई थी, वो कौन थी? शव मिलने के बाद यह केस धारा 302 में तरमीम न करने के सवाल पर एसएसपी का कहना है कि संभवतः कुछ कारण रहे होंगे। पुलिस ने उस शव को बाकेजहां का नहीं माना होगा। अब नए सिरे से जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें