एक महिला को घर में घुसकर कर बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया लेकिन हैरानी की बात यह है कि महिला का पति उसकी हत्या को लाइव फोन पर सुन रहा था।
घटना ब्रिटेन के शहर हैमेल हैम्पस्पीड की है। डेली मेल के मुताबिक, निकोला क्रॉस नाम की महिला को अहसास हुआ कि उसके घर में कोई घुस आया है तो उसने अपने पति को फोन किया। निकालो अपने पति को किसी घटना के बारे में बता पाती इससे पहले हमलावरों उस पर चाकुओं से हमला बोल दिया और मौत के घाट उतार दिया।
बताते हैं कि निकोला का पति एक सूचना तकनीक विशेषज्ञ था जो किसी काम से शहर से बाहर गया हुआ था। निकोला का पति निकोला से फोन पर बात तो नहीं कर पाया लेकिन निकोला की जिस बर्बरता से हत्या हुई उसको उसने अपने कानों से लाइव सुना।