यूपी में गोरखपुर के रामकोला इलाके के कुसम्हा दुबौली के रहने वाले पुनीत कुमार द्विवेदी ने सबसे लंबी पेपर चेन तैयार करके विश्व रिकॉर्ड की ओर कदम बढ़ाए हैं। इस चेन की लंबाई 1030 मीटर है और इसे अकेले बनाने में 9.30 घंटे लगे।
पुनीत वर्तमान में इंदौर के प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान में उद्यमिता सेल के समन्वयक के तौर पर काम कर रहे हैं। ‘अमर उजाला’ से फोन पर अपना तजुर्बा साझा करते हुए उन्होंने बताया कि विश्व रिकॉर्ड लायक काम करने का इरादा शिक्षक दिवस के लिए तय हो रही इवेंट्स की चर्चा के दौरान बना।
उन्होंने बताया कि इंदौर के एक निजी कॉलेज में व्यक्तिगत और ग्रुप की स्पर्धाएं आयोजित हो रही थीं। इसमें शिरकत करते हुए उन्होंने व्यक्तिगत कैटेगरी में साढ़े नौ घंटे के अंदर 1030 मीटर लंबी पेपर चेन तैयार की।