फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे ने किया पेशाब, पति ने दिया तलाक

Sun, 03 Aug 2014 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ माह के बच्चे के बेड पर पेशाब करने भर की नाराजगी पर पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। पुलिस भी हैरानी में पड़ गई। अब चूंकि समाज की रीतियों के अनुसार तलाक तय हो गया। इसलिए कोई कुछ नहीं कर सकता।
विज्ञापन


मामला अलीगढ़ का है। यहां सराय रहमान इलाके में ताला कारोबारी परिवार के युवक की शादी डेढ़ साल पहले मुरादाबाद की युवती से हुई।

शादी के बाद से ही युवती ने अपने पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात मायके में बताई। मायके पक्ष से समझाने मनाने के प्रयास किए गए।

इसी बीच युवती गर्भवती हुई और डेढ़ महीने पहले बच्चे को जन्म दिया।

पति ने पहले ही रख दी थी शर्त

पति ने शर्त रख दी कि अगर बच्चे ने बेड पर किसी दिन पेशाब कर दिया तो अच्छा नहीं होगा। युवती ने पति की बात रखने के लिए हर संभव प्रयास किया। मगर बच्चे को कौन रोक सकता है।

उसने पेशाब कर दिया। उसी दिन बात बिगड़ गई और इतनी बिगड़ी कि तीन दिन पहले समाज के सामने तलाक घोषित हो गया।


वहीं, शामली के कैराना से नौ दिन पहले अपहृत दो किशोरियों में से एक की हत्या पर शनिवार को जमकर बवाल हो गया। पुलिस रवैये से नाराज भीड़ ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। भीड़ के हमले में कोतवाल का सिर फूट गया।
विज्ञापन

अपहृत किशोरी की हत्या

लोगों ने पुलिस से शव छीनकर पांच घंटे शामली-पानीपत हाईवे जाम रखा। कई वाहनों में तोड़फोड़ और लोगों से मारपीट भी की गई। डीएम-एसपी समेत पुलिस फोर्स और पीएसी ने स्थिति को संभाला। लापरवाही पर थाने के दरोगा सीपी कठेरिया को निलंबित कर दिया गया है।

कैराना के मुहल्ला इकबालपुरा में जहूर के घर में उसके दामाद के भाई दिलशाद की दो बेटी शिबा (15) और रिजवाना (13) रहती थी। इन दोनों का 24 जुलाई की रात डेढ़ बजे हथियारबंद लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया था, जिसकी 12 लोगों के खिलाफ जहूर ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

शुक्रवार को भी जहूर ने एसपी से मिलकर कैराना पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए दोनों किशोरियों की हत्या की आशंका जताते हुए कलक्ट्रेट में आत्मदाह की चेतावनी दी थी।

शनिवार को सुबह करीब छह बजे कैराना बाईपास पर सड़क किनारे लड़की का शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव की शिनाख्त अपहृत शिबा के रूप में की। किशोरी शिबा को गला दबाकर मारा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें