फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफा बीवी ने देखी पति की 'लाइव' खुदकुशी

Mon, 25 Nov 2013 05:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के एक युवक को शादी के बाद जब पता चला कि पत्नी का किसी और से संबंध है तो उसका कलेजा फट पड़ा। उसने कई बार पत्नी को समझाया, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन


इस पर उस युवक ने खुदकुशी करने का फैसला कर लिया। उसने पत्नी को मोबाइल फोन से इसकी जानकारी दी और कैमरा ऑन कर फंदे पर झूल गया। परिजन जब तक मौके पर पहुंचते, उसकी मौत हो चुकी थी।

अपने सुसाइड नोट में उसने 23 वर्षीय पत्नी तृप्ति और उसके 38 वर्षीय आशिक राजेश वर्मा को कसूरवार बताया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

टीओआई के अनुसार, मुंबई के प्रतिक्षानगर में व्यापारी जयेश राउत ने 18 नवंबर को खुदकुशी कर ली और अपने फोन में सारे घटनाक्रम को रिकॉर्ड कर लिया। इसके जरिए उसने बताया कि बार-बार मना करने के बाद भी उसकी पत्नी विवाहेत्तर संबंध खत्म नहीं कर रही थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि फरवरी में दोनों की शादी हुई थी। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों में झगड़ा होने लगा।

तृप्ति ने मार्च में जयेश को अपने विवाहेत्तर संबंध के बारे में बताया। जयेश ने उसे काफी समझाया लेकिन सब बेकार। वह घर छोड़कर राजेश के साथ रहने लगी। चार महीने तक घर नहीं आई।

16 नवंबर को वह घर लौट आई और उसने जयेश को बताया कि वह गर्भवती है। दो दिन बाद राजेश भी आ गया। वहां जयेश और राजेश में झगड़ा हुआ, उसके बाद राजेश तृप्ति को लेकर चला गया।

उसी दिन शाम 6:45 बजे जयेश ने तृप्ति को मैसेज कर उसकी खुदकुशी का एमएमएस देखने को कहा। उसके बाद उसने फोन को रिकॉर्डिंग मोड में मेज पर रख दिया और फंदे पर लटक गया।
विज्ञापन


तृप्ति ने उसके छोट भाई को घटना बताई तो वह और उसकी मां दौड़कर कमरे में गए लेकिन जयेश मर चुका था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें