छह दिन पहले गायब हुए एक युवक का शव पुलिस ने जेसीबी की मदद से एक बाग से खोदकर निकाला है। नामजद परिवार की युवती से राजू का प्रेम प्रसंग बताया जाता है। दोनों के बीच निकाह की बात भी हो गई थी।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी के ममेरे भाई की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया। पुलिस ऑनर किलिंग को पहलू मानकर मामले की पड़ताल कर रही है। घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की है।
गांव मलकपुर निवासी राशिद कुरैशी का 21 वर्षीय पुत्र वसीम उर्फ राजू एक फरवरी को गायब हो गया था। परिजनों ने अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस ने मुख्य आरोपी के ममेरे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। उसने खुलासा किया कि राजू की हत्या कर शव गांव सिरोरा के एक बाग में दबाया गया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जेसीबी की सहायता से बाग की खुदाई कराई तो शाम करीब सात बजे शव बरामद हो गया।
बुधवार और गुरुवार को कब क्या हुआ?
शाम 5 बजे: राजू और युवती फरार हो गए।
शाम 8 बजे तक: दोनों पक्ष वार्ता करते रहे।
रात 1 बजे तक: आसपास गहनता से तलाश
रात 1:05 बजे: नोएडा में होने की सूचना
रात सवा दो बजे: दोनों नोएडा से बरामद
तड़के साढ़े तीन बजे: दोनों को लेकर बुलंदशहर पहुंचे
तड़के साढ़े तीन बजे: राजू की हत्या
सुबह छह बजे: जावेद ने तहरीर दी
सुबह 11 बजे तक: शव की तलाश जारी
दोपहर 12 बजे: राजू का शव बरामद
‘मेरे सामने ही भाई की गर्दन काट डाली’
हत्या से चंद मिनट पहले मौके पर पहुंचा राजू का बड़ा भाई जावेद हत्यारों से अपने छोटे भाई की जिंदगी की भीख मांगता रहा। जावेद ने कहा कि हम तो रिश्तेदार हैं, आप यह क्या जुल्म कर रहे हैं। मिल बैठकर मामला सुलझा लेंगे, पर मेरे भाई को मत मारो। लेकिन वे हत्यारे नहीं पसीजे।
बकौल जावेद, 'आरोपियों ने मेरे सामने ही मेरे छोटे भाई की गर्दन पर छुरा चला दिया। घटनास्थल पर लड़की भी मौजूद भी। उसने भी हत्या का विरोध किया। पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्यारोपियों ने शव को गुम कर दिया ताकि हत्या का मामला ही न बन सके।'
गरीबी बना रिश्ता टूटने का कारण
युवती पक्ष दूध का कारोबार करता है जबकि राजू भैंसा-बुग्गी चलाकर परिवार की आर्थिक मदद करता था। कुछ दिन पूर्व राजू के भैंसे की मौत हो गई। इससे राजू बेरोजगार हो गया। बेरोजगारी को आधार बनाकर युवती पक्ष ने राजू से रिश्ता तोड़ नई जगह लड़की का रिश्ता तय कर दिया। राजू लगातार कह रहा था कि वह जल्द काम शुरू कर देगा और लड़की को हमेशा खुश रखेगा।
राजू की मां ने किया था आगाह राजू के भाई जावेद ने बताया कि रिश्ता टूटने के बाद राजू और युवती का फोन पर संपर्क कायम था। राजू की अम्मी ने युवती के घर पहुंचकर परिजनों को सावधान रहने के साथ लड़की पर नजर रखने की बात कही थी। जावेद का कहना है कि अगर लड़की की निगरानी की जाती तो मामला न बढ़ पाता।
जानकारी के मुताबिक एक बसपा विधायक के भाई की दो बेटियां हत्यारोपी चमन और बल्लू के साथ ब्याही हैं। पीड़ित पक्ष ने चमन और बल्लू ही नहीं, उनके पिता को नामजद कराया है। हालांकि विधायक परिवार का रिश्तेदारों से संबंध अच्छे नहीं हैं।
राजू की हत्या के बाद हत्यारोपी खून में सने हुए थे। बताया गया है कि स्थानीय लोगों ने खून से रंगे हाथ और कपड़ों को साफ देखा। पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। पुलिस ने जहां-जहां सूचना मिली, वहां-वहां पर तलाश किया।