फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली बेटी, हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में अमरोहा के थाना सैदनगली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के संग बेटी को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर आग बबूला हुए पिता ने गला घोंटकर बेटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन


जबकि प्रेमी मौके से प्रेमिका के पिता को धक्का देकर फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के गांव के ही एक युवक से संबंध हो गए। दोनों को जब भी मौका मिलता चोरी-छिपे एक दूसरे से मिलते थे। इस बात की भनक परिवार के लोगों को नहीं थी। मंगलवार रात युवक चोरी से युवती के घर पहुंच गया।
विज्ञापन

आवाज सुनकर कमरे में पहुंचा पिता

रात में कमरे में आवाज सुनकर युवती के पिता की आंख खुल गई। बेटी के कमरे से आ रही आवाज को सुनते हुए वह दबे पांव वहां पहुंचा।

टार्च की रोशनी डाली तो उसके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। बेटी, युवक के साथ आपत्तिजनक अवस्था में थी। आगबबूला हुए पिता ने पहले तो युवक को पकड़ लिया, लेकिन युवक ने धक्का देकर पिता को गिरा दिया और भाग गया।

इसके बाद पिता ने बेटी की बेरहमी से पिटाई करने के बाद गला घोंट दिया। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। युवती की अचानक मौत की खबर से गांव में इस तरह की चर्चा हो रही हैं। वहीं स्थानीय पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें