मशहूर पेंटर और आर्टिस्ट हेमा उपाध्याय और उनके वकील हरीश भंबानी का शव मुंबई उपनगरीय कांदीवली इलाके के नाले के पास डिब्बे में बंद मिला।
डिप्टी पुलिस कमिश्नर धनंजय कुलकर्णी ने बताया कि शनिवार शाम को 43 वर्षीय हेमा और 65 वर्षीय वकील का शव उपनगरीय कांदीवली नाले के पास पाया गया। गत्ते के बक्से में मिले दोनों शवों को प्लास्टिक शीट में लपेटने और सिलने से पहले उनके हाथ और पांवों को बांधा गया था।
मुंबई अपराध शाखा की यूनिट 11 के सीनियर इंस्पेक्टर चिमाजी आधव ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय गया है।