फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस ने मुझे मंदिर में जाने से रोका, राहुल का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ पर तीखा हमला बोला। दिल्ली के शकूरबस्ती में ढहाई गई झुग्गियों के दौरे पर रवाना होने से पहले राहुल ने कहा कि आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने असम में एक मंदिर में उन्हें जाने से रोक दिया था।
विज्ञापन


राहुल ने सवाल उठाया कि आरएसएस ऐसा करने वाला कौन होता है? उन्होंने बताया कि असम में मंदिर के प्रवेशद्वार पर महिलाओं को खड़ा कर दिया गया और उन्हें मंदिर में जाने नहीं दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल दौरे पर आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री ओम्मन चांडी को न बुलाए जाने पर राहुल ने कहा कि मोदी ने केरल की जनता का अपमान किया है। उन्होंने हमारे मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में जाने से रोक दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

आप पर भी राहुल ने साधा निशाना

पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है, वहां कानून व्यवस्‍था बिलकुल नहीं बची है। दिल्ली के शकूरबस्ती में ढहाई गई झुग्गियों पर हो रहे आम आदमी पार्टी के प्रदर्शनों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा‌ कि आप यहां धरना क्यों कर रही है, दिल्ली की सत्ता में तो वही हैं।

इससे पहले शकूरबस्ती के पर राहुल गांधी की सक्रियता पर तंज करते हुए आप सुप्रीमो अर‌विंद केजरीवाल ने कहा कि राहुल गांधी अभी बच्चे हैं। रविवार को शकूर बस्‍ती के मुद्दे पर कांग्रेस और आप में तू-तू-मैं-मैं होती रही।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वे छह घंटे सोते रहे और उन्हें तोड़फोड़ की कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली। उन्होंने पूछा कि जब कार्रवाई हुई तब केजरीवाल क्यों नहीं पहुंचे? तोड़फोड़ शनिवार दोपहर को हुई, वह रात 12 बजे पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें