फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने भाई का खून निकाल कर करता था तांत्रिक क्रियाएं, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2015 06:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल इन दिनों सनसनीखेज मामलों से दो चार हो रहा है। अभी रॉबिन्सन स्ट्रीट के पार्थ डे के मामले की पूरी तरह से जांच भी नहीं हो पाई है वहीं दूसरी ओर यहीं के वर्दमान जिले से एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


जो पूजा-पाठ और अनुष्ठानों के लिए अपने भाई का खून प्रयोग करता था। पुलिस ने पडो़सियों की शिकायत के बाद 40 वर्षीय शुभजीत चंदा के कंचन नगर स्थित आवास पर छापा मार कर उसे हिरासत में लिया और उसके भाई को अस्पताल में भर्ती कराया।

गांव वालों के मुताबिक वो शुभजीत अपने भाई शामिक का खून पिछले डेढ़ महीने से निकाल रहा है। जब कई दिनों तक उसका भाई कहीं नजर नहीं आया।
Trending Videos
विज्ञापन

घर से बरामद हुई तलवार

उसके बाद उसके पड़ोसियों ने उसकी एक झलक खुली हुई खिड़की से पाई जहां वो बीमार लेटा हुआ था। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तांत्रिक को वर्दमान पुलिस ने पूछताछ करने के लिए हिरासत में ले लिया है।

डॉक्टरों की एक टीम शमिक के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है। पुलिस के मुताबिक शुभजीत के घर से तीन तलवार और कुछ गुड़िया हरामद हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें