फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: कलयुगी नाना ने रेप के बाद लड़की को बेचा

विज्ञापन
विज्ञापन
एमपी के दतिया जिले में रिश्ते का नाना एक नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। उसके साथ कई महीनों तक दुष्कर्म करता रहा जब उसका मन भर गया तो नातिन को राजस्थान के करौली में शादी के नाम पर एक युवक को सत्तर हजार रुपये में बेच दिया।
विज्ञापन


गोराघाट थाना पुलिस ने करौली से किशोरी को बरामद दुष्कर्म के आरोपी नाना तथा नाबालिग से शादी करने वाले युवक को पकड़कर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

किशोरी के परिजनों इसकी रिपोर्ट थाना गोराघाट में दर्ज कराई थी तभी से पुलिस किशोरी व आरोपी नाना को तलाश कर रही थी।

अलग-अलग शहरों में ले जाकर किया रेप

थाना लांच क्षेत्र ग्राम विलासपुर का रहनेवाला जगदीश पाल करीब पांच माह पूर्व उपराय निवासी एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। आरोपी किशोरी का रिश्ते का नाना लगता है।

पुलिस किशोरी व आरोपी नाना को तलाश कर रही थी, इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी किशोरी के साथ राजस्थान के करौली में मौजूद है।

दो दिन पूर्व पुलिस ने करौली से किशोरी का बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने किशोरी को ग्वालियर, दिल्ली व राजस्थान में अपने साथ रखा। इस दौरान वह किशोरी के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा।

लगभग एक माह पूर्व आरोपी ने सत्तर हजार रुपये लेकर करौली राजस्थान में रहने वाले पप्पू पुत्र मनोली कुशवाहा को शादी के नाम पर बेच दिया था। थाना प्रभारी गोराघाट रोहित मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यूपी: मासूम से रेप, खून से लथपथ घर पहुंची

फतेहपुर में रविवार सुबह शौच क्रिया को गई पांच साल की मासूम के साथ दरिंदे ने हैवानियत कर डाली। कोहरे का फायदा उठाकर एक अज्ञात शख्स ने बच्ची दबोच लिया और उसके नाजुक अंग को जख्मी कर दिया।

बच्ची को खून से लथपथ देखकर वह भाग निकला। रक्तरंजित हालत में घर पहुंची मासूम ने परिजनों को आपबीती बताई। मासूम का जिला महिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डाक्टर के मुताबिक मासूम की हालत गंभीर है।

आनन फानन पीड़ित पक्ष के लोग मासूम को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए महिला चिकित्सालय भेजा।
विज्ञापन

मुंह में ठूंसा रुमाल, नाजुक अंगों में चोट

कोतवाली क्षेत्र में एक बच्ची सुबह करीब आठ बजे अपने घर के पीछे प्लाट पर नित्य क्रिया के लिए गई थी। उसी समय एक बाइक सवार मौके पर पहुंचा। उसने पहुंचते ही बच्ची को बुरी नीयत से दबोच लिया। बच्ची ने शोर भी मचाया किंतु दरिंदे ने बच्ची के मुंह में रुमाल ठूंस दिया।

इसके बाद उसने हैवानियत की हदें पार कीं। मासूम को रक्तस्त्राव होते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची खून से लथपथ चीखती हुई घर पहुंची और घटना की जानकारी दी तो परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित पक्ष के कोतवाली पहुंचे। डॉ. शिवानी वाजपेयी ने मासूम का मेडिकल किया। डॉक्टर ने बताया कि मासूम की हालत गंभीर है।

उसके नाजुक अंग को बुरी तरह चोट पहुंचाई गई है। चौबीस घंटे बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मासूम के परिजनों ने बताया कि सुबह कोहरे के कारण धुंध थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी सड़क पर बाइक खड़ी कर मासूम के साथ घटना की। कोतवाल केके यादव ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में टीम लगाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें