फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के साथ अंतरंग मिला दोस्त, काट डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त के साथ पत्नी के अवैध संबंधों का पता चलने पर एक व्यक्ति इस कदर खफा हुआ कि उसने दोस्ती भुलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह दर्दनाक घटना गुरुवार रात की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, फैक्टरी में काम करने वाले वेंकटेसन और उसके दोस्त वेलू की पत्नी मीनाक्षी के बीच अवैध संबंध थे। वेलू को इसका पता चला तो उसने वेंकटेश को चेतावनी दी और पत्नी से दूर रहने को कहा।

वेलू की ये बात पूरे गांव में फैल गई और लोगों ने उसकी पत्नी और दोस्त के अवैध रिश्ते के बारे में ताने देना शुरु कर दिया। इससे खफा होकर आरोपी ने दोस्त को मारने का प्लान बना डाला।
विज्ञापन

पहले खातिर की फिर कर दिए टुकड़े

टीओआई के अनुसार, वेलू ने दोस्त को शराब पीने के बहाने एक झील के पास बुलाया था। जब वेंकटेसन शराब के नशे में डूब गया तो आरोपी ने चाकू निकाल कर उसका गला काट दिया। इसके बाद वह फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, वेंकटेसन अक्सर उसके घर आता था और इसी दौरान मीनाक्षी और उसके बीच संबंध बन गए। जानकारी मिलने के बाद वेंकटेसन ने पत्नी और दोस्त दोनों को चेतावनी दी थी। वेंकटेसन के रिश्तेदारों ने भी उसे मीनाक्षी से दूर रहने को कहा था। वह दो बच्चों की मां है।

हालांकि वेंकटेसन ने मीनाक्षी के साथ किसी भी तरह के संबंध होने से इनकार किया था।
विज्ञापन

अंतरंग अवस्था में मिले थे दोनों

दोस्ती और रिश्तों का खून करने वाली ये कहानी चेन्नई के तिरुवल्लुर की है। पुलिस के अनुसार, जब लोगों ने दोनों के रिश्तों के बारे में बोलना शुरू कर दिया तो यह वेलू से बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने फिर उन्हें चेताया।

उसने लोगों को बताया कि इस कांड से वह बेहद दुखी और शर्मिंदा भी है। उसकी पत्नी ने उसे बेइज्जत कर दिया। घटना से कुछ दिन पहले ही उसने मीनाक्षी और वेंकटेशन को अंतरंग हालत में देखा था। इससे खफा होकर उसने उसकी हत्या की साजिश रच डाली।

पुलिस ने हत्या के आरोपी वेलू की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम बना दी है और पूछताछ के लिए उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें