फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से छेड़छाड़ की FIR की तो अधेड़ को जलाया

Tue, 21 Jul 2015 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी उन्नाव के नवाबगंज में जमीन की रंजिश और छेड़छाड़ की पुलिस से शिकायत किए जाने से नाराज दबंगों ने अधेड़ पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। पीड़ित ने पानी भरे गड्ढे में कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


गंभीर रूप से झुलसे अधेड़ को उसके बेटे ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा कर अजगैन थाने में तहरीर दी। पुलिस ने गांव के तीन लोगों पर जलाकर जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। नाजुक हालत को देखते हुए अधेड़ को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया।

अजगैन थानाक्षेत्र के जनसार गांव के मजरा केतन खेड़ा निवासी रामसेवक (48)का गांव में रहने वाले पप्पू पुत्र कैलाश से जमीन को लेकर कुछ समय पहले विवाद हुआ था। पिछले दिनों उसने पप्पू के छोटे भाई कालीचरण के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू के भाई ने थी बेटी से छेड़छाड़

रामसेवक के बेटे संजय वर्मा के मुताबिक रविवार रात करीब दस बजे उसके पिता शौच के लिए खेत जा रहे थे। रास्ते में दबंगों ने रोक कर उन पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरे उसके पिता ने पास स्थित पानी भरे गड्डे में कूदकर आग बुझाई।

उसके मुताबिक काफी देर तक वापस न लौटने पर वह खेत की ओर गया तो पिता गंभीर हालत में गड्ढे में पड़े थे। बेटे के मुताबिक जमीन को लेकर उसके पिता और पप्पू के बीच विवाद चल रहा था। पिछले महीने पप्पू के भाई कालीचरण ने महिला से छेड़छाड़ की थी।

इसकी शिकायत उन्होने पुलिस से की थी। इसके बाद से ही दबंग और उनके परिवार के लोग रंजिश मानने लगे थे। आरोप है कि कुछ दिन पहले आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ित के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू उसके भाई कालीचरन पुत्र कैलाश और फत्ते पुत्र नारायण प्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

अजगैन थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र रघुवंशी ने बताया घटना संदिग्ध लग रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने बताया घटना की तफ्तीश कराई जा रही है। पुलिस टीम को पीड़ित के बयान दर्ज करने के लिए कानपुर भेज गया है। उन्होंने बताया सभी नामितों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें