फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने बनाया बुजुर्ग का MMS, बदले में मांगी किडनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में एमएमएस बनाकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 70 वर्षीय रिटायर्ड बैंक कर्मी को कुछ लोगों ने फिटनेस ठीक कराने के बहाने क्लब ज्वाइन कराया और नशीली गोलियां खिलाकर उसका एमएमएस बना लिया।
विज्ञापन


ब्लैकमेलिंग कर उससे पांच लाख रुपये ऐंठ लिए और अब उसकी किडनी मांगी जा रही है। ठगी करने वालों में एक युवती, उसकी मां और दो अन्य लोग शामिल हैं। पीड़ित व्यक्ति ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पीड़ित प्रीतम सिंह बिंद्रा घंटाघर के पास मोहल्ला ताहिर हुसैन का रहने वाला है। वह शुक्रवार दोपहर अधिवक्ता हर्ष कुमार के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचा।

प्रीतम सिंह ने बताया कि उसकी उम्र करीब 70 साल है, जिस कारण अक्सर शरीर में दर्द और अन्य तकलीफ रहती हैं। गत अप्रैल माह में कचहरी परिसर में सूरज कूंड रोड निवासी एक युवती मिली।
विज्ञापन

होश आया तो शरीर पर नहीं मिला एक भी कपड़ा

युवती ने प्रीतम सिंह से कहा कि मैं ब्रेकफास्ट क्लब एवं हरबल लाइफ में जॉब करती हूं। यदि तुम क्लब ज्वाइन करोगे, तो बीमारियां दूर करा दी जाएंगी। युवती ने अपना ऑफिस गढ़ रोड पर राधा गोविंद मंडप के सामने बताया।

इसके बाद उसने सात अप्रैल को आफिस पहुंचकर क्लब की सदस्यता ले ली। तब उन्होंने कुछ दवाईयां दीं, जो दो महीने तक इस्तेमाल की। प्रीतम सिंह ने बताया कि 17 जून को जब वह क्लब में पहुंचा, तो उसे वहां कुछ दवाईयां खिला दी, जिस कारण वह बेहोश हो गया।

करीब एक घंटा बाद होश में आया तो खुद को एक कमरे में नग्नावस्था में पाया। इसी दौरान युवती और उसके तीन साथियों ने मोबाइल फोन से बनाया एमएमएस दिखाया और कहा कि यदि अपनी इज्जत प्यारी है, तो जो हम कहें करते रहो।
विज्ञापन

पैसे ऐंठे फिर दी वीडियो लीक करने की धमकी

प्रीतम सिंह ने बताया कि बैंक से रिटायरमेंट होने पर पेंशन और ग्रेच्युटी से मिली रकम में से करीब पांच लाख रुपये इन लोगों ने ऐंठ लिए।

कुछ दिन पूर्व आरोपियों ने कहा कि तुम बुजुर्ग हो गए हो, अपनी किडनी निकलवा कर हमें दे दो। उसने इंकार किया, तो आरोपियों ने एमएमएस को सार्वजनिक करने की धमकी दी।

प्रीतम सिंह ने एसएसपी से कहा कि आरोपियों की धमकियों की वजह से वह बेहद डरा हुआ है। एसएसपी से गुहार लगाई कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराकर गिरफ्तारी कराई जाए। एसएसपी ओंकार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी, उसके बाद कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें