फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाई के साथ निकली लड़की से रेप, हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले के एक गांव निवासी कक्षा चार की छात्रा की रेप के बाद हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय लड़की बुधवार शाम गांव में जेसीबी से खुद रही सड़क को देखने अपने आठ वर्षीय भाई के साथ गई थी।

इस दौरान एक किशोर ने लड़की के भाई को वहां से भगा दिया और लड़की को अपने साथ पास ही स्थित खेत में ले गया। जहां रेप के बाद गला दबाकर लड़की की हत्या कर दी। देर शाम तक लड़की के घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू हुई।

खेत में खून से लथपथ मिली लड़की

परिजनों ने जब लड़की के भाई से पूछा तो उसने उसके किशोर के साथ खेत की ओर जाने की बात बताई। परिजन खेत में पहुंचे तो लहूलुहान लड़की दम तोड़ चुकी थी।

थाना इंचार्ज दीनानाथ मिश्र दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। कुछ देर बाद एएसपी पूर्वी बीसी दुबे घटनास्थल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।

एएसपी के निर्देश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने रात में ही छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना से गांव में तनाव है।

बरेली: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म

वहीं बरेली में लकड़ी बीनने गई छह साल की बच्ची से दरिंदे ने सरेशाम दुष्कर्म कर दिया। वह घर के पास ही बेसुध हालत में पड़ी मिली। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हालांकि बताया जा रहा है कि एक बच्चे ने आरोपी को पहचान लिया है और वह मोहल्ले का ही नाबालिग है। सीओ कालू सिंह ने मौका मुआयना कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

सत्य-श्याम हास्पिटल के पीछे की बस्ती की छह साल की बच्ची बृहस्पतिवार अपराह्न लकड़ी बीनने गई थी। शाम पांच बजे वह एलपीजी गैस गोदाम के सामने मुर्गी फार्म के पीछे बेसुध हालत में पड़ी मिली। वह बुरी तरीके से लहूलुहान थी।
विज्ञापन

मेडिकल में हुई रेप की पुष्टि

मां और मोहल्ले के लोग उसे उठाकर लाए। सूचना पर बरेली में मजदूरी करने वाला पिता भी पहुंच गया। बच्ची ने घटना के बारे में बताया तो घर वाले उसे लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा।

देर रात हुए मेडिकल में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। सीओ कालू सिंह ने चौकी इंचार्ज अमरपाल सिंह, एसआई अवधेश कुमार सिंह को संदिग्धों की सूची बनाकर शिनाख्त के निर्देश दिए हैं।

बहेड़ी में बच्ची को अगवा कर ले जा रहा युवक पकड़ा
गुडवारा गांव में बृहस्पतिवार शाम छह साल की बच्ची को एक युवक उठा ले गया। सरेशाम बच्ची के गायब होने पर गांव में हल्ला मच गया। करीब डेढ़ घंटे बाद दूसरेगांव के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना से गुस्साए लोगों ने देवरनियां थाने में हंगामा किया तो पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें