फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: मुस्लिम प्रधान ने बनवाया शिव-पार्वती का मंदिर

Fri, 13 Mar 2015 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में मथुरा क्षेत्र के गांव सहार के मुस्लिम प्रधान ने अपनी ग्राम पंचायत के मजरा नगला बंजारा में मंदिर बनवाकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की है। इसके लिए यूपी सरकार उन्हें सम्मान देगी।  
विज्ञापन


प्रधान अजमल ने कट्टरपंथियों को एक सुंदर संदेश दिया है। मंदिर निर्माण के बाद प्रधान ने वैदिक रीति से हनुमानजी और भगवान शिव व पार्वती की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई थी। ग्राम प्रधान अजमल अली शेख ने बताया कि सहार के निकट बंजारों के चार नगले हैं। चारों नगले आसपास ही हैं। यहां एक भी मंदिर नहीं था।

प्रधानी के चुनाव में प्रचार के दौरान उनके मन में विचार आया कि यदि वह चुनाव में जीते तो यहां मंदिर का निर्माण जरूर कराएंगे। वह जीते तो इस वादे को पूरा किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

चार लाख की लागत से बना मंदिर

मंदिर निर्माण में लगभग साढ़े चार लाख रुपये की लागत आई है। आठ माह में मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हुआ है।

प्रधान की इस पहल पर यूपी सरकार ने उन्हें सम्मानित करने का फैसला लिया है।

प्रधान अजमल अली शेख का कहना है कि सभी ऊपर वाले की संतान हैं। दुनिया को पैदा करने वाला एक ही है, बस नाम अलग-अलग हैं। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें