सहेली के घर जाकर पार्टी करने वाली एक लड़की की जिंदगी में ऐसा भूचाल आया कि उसकी जान पर बन आई। 19 वर्षीय पीड़िता अचानक लापता हो गई और उसे ढूंढ़ने में उसके परिजनों को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।
घटना इंग्लैंड की है। एलिजाबेथ लिजी मैरिएट, न्यू हैंपशायर यूनिवर्सिटी की छात्रा थी। यूनिवर्सिटी पास होने के चलते वह अपने अंकल के घर में रहती थी। लोगों से आसानी से घुलमिल जाने की उसकी आदत ही उसके लिए मुसीबत बन गई और उसके दोस्त ही जान के दुश्मन बन गए।
एक शाम वह घर से पार्टी के लिए निकली और बताया कि वह दोस्त के घर जा रही है। उसने यह भी कहा कि वह देर से लौटेगी, लेकिन जब काफी रात होने पर भी वह नहीं लौटी तो परिजनों को टेंशन हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। यही नहीं, उन्होंने खुद भी उसकी खोजबीन शुरू की और घर से बाहर निकल पड़े।
दोनों थे सेक्स के लती, ऑनलाइन पकड़ते थे ग्राहक
मिरर के अनुसार, लिजी ने बताया था कि वह कैट नाम की दोस्त के साथ जा रही है। इससे पुलिस को कुछ क्लू मिला और उन्होंने पता किया कि कैट का पूरा नाम कैथरीन मैक्डोनॉग है, जो उसके साथ एक स्टोर में काम करती थी।
अक्तूबर 2012 में घटी इस घटना से एक साल पहले कैट और सेथ मैजेलिया (39) नाम के एक शख्स के बीच प्रेम संबंध थे। वह भी एक डिपार्टमेंटल स्टोर में नौकरी करता थी, लेकिन उसे सेक्स की लत थी। उसने कई वेबसाइट्स में अपनी डीटेल दे रखी थी और अक्सर पार्टियों में कॉल ब्वॉय या ग्रुप सेक्स के लिए भी जाता था।
इस काम में कैट भी शामिल थी और वह भी ऐसा ही करती थी, हालांकि लिजी को दोनों की प्लानिंग के बारे में कोई खबर नहीं थी और वह पार्टी में बतौर कैट की दोस्त गई थी। कैट के घर पहुंचने पर उसे एक गेम खेलने के लिए कहा गया, जोकि उसे फंसाने की एक साजिश थी।
संबंध बनाते समय कसी रस्सी, मौत!
लिजी ने कैट के साथ स्ट्रिप पोकर नाम का खेलना शुरू किया। सेथ ने बताया कि कुछ देर बाद उसने लिजा को रस्सी से कसकर बांध दिया। गले में रस्सी करने के चलते उसका दम घुट गया।
उसकी मौत के बाद कैट और सेथ ने मिलकर उसकी लाश को नदी में फेंक दिया। हालांकि काफी ज्यादा खोजने के बाद भी पुलिस उसकी लाश नहीं ढूंढ़ पाई। पुलिस ने सेथ को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
घर के बाहर रखी डस्टबिन से पुलिस ने लिजी के कपड़े और मोजे बरामद किए। उधर, कैट ने पुलिस को नई कहानी सुनाई और कहा कि उस दिन लिजी उसके घर तो आई लेकिन उसकी मौत एक हादसा था। उसने कहा, 'हमने कार्ड खेले, फिल्म देखी और फिर तीनों ने सहमति से शारीरिक संबंध बनाए। लिजी ने खुद कहा था कि उसे रस्सी से बांधा जाए, लेकिन सेक्स के दौरान अचानक रस्सी कस गई और उसकी जाम चली गई।'
प्रेमी की यह ख्वाहिश आपको भी हैरान कर देगी
पुलिस ने सेथ को आरोप बना लिया लेकिन कैट पर हत्या का इल्जाम लगाना आसान नहीं था, क्योंकि सबूत इसके पक्ष में थे, हालांकि जांच में यह पाया गया कि उसने अपने बयान से जांच की दिशा बदलने की कोशिश की। लिजी की बॉडी न मिलने से पुलिस की मुश्किल थोड़ी बढ़ी।
हालांकि बाद में पुलिस ने कैट से डील की और कहा कि अगर वह कीथ के खिलाफ बयान देगी तो उसे सिर्फ तीन साल की जेल होगी। उसने यह मान लिया।
मई 2014 में सेथ को कोर्ट में पेश किया गया। कैट ने कहा कि वह सेथ के दबाव में थी। उनकी सेक्स लाइफ काफी एडवेंचरस रही है लेकिन उसकी डिमांड काफी ज्यादा रही है। उसी ने कहा था कि वह अपनी किसी दोस्त को बुलाए और फिर उसे उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देखे। उसकी बातों में आकर उसने लिजी को फिल्म देखने के बहाने बुलाया और फिर शाम होते ही सेथ ने अपना असली रूप दिखाना शुरू किया।
किस करने से मना किया तो कर दी हत्या, फिर रेप
कैट ने बताया कि सेथ, लिजी को किस करना चाहता थी, लेकिन वह असहज थी, इसलिए मना कर दिया। उसने सेक्स के लिए भी सीधे मना कर दिया, जिससे सेथ को बुरा लगा और बाद में फिल्म देखते समय उसे रस्सी से जकड़ दिया। हालांकि इस दौरान वह थोड़ झटपटाई और चिल्लाई लेकिन जल्दी ही खामोश हो गई। सेथ ने लिजी की लाश के साथ बलात्कार किया।
कैट ने कहा कि उन्होंने लिजी की कार में ही उसकी लाश रखी और उसे करीब 13 मील दूर नदी में ले जाकर फेंक दिया। जब उसकी लाश एक चट्टान पर अटक गई तो कैट ने उसे धक्का देकर पानी में गिराया।
इसके बाद उन्होंने कैट की कार, कपड़े और रस्सी को भी फेंक दिया। सेथ के बचाव में जुटी टीम ने कहा कि यह महज एक सेक्स गेम था, जोकि गलती से लिजी की जान ले बैठा। कैट ने ही लिजी का गला घोंटा, लेकिन सजा से बचने के लिए उसने सारा आरोप अपने प्रेमी पर मढ़ दिया।
सेथ को कोर्ट ने बिना पेरोल के उम्रकैद की सजा सुनाई, जबकि कैट 2016 में जेल से बाहर आ जाएगी।