एक युवक पांच साल से बेटी को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। 18 साल की बेटी के पेट में छह महीने का बच्चा पल रहा है।
एक दिन जब उसने फिर बेटी से रेप किया तो उसने चाकू से पिता की हत्या कर दी। कोर्ट ने हत्या के आरोप में बेटी को जेल की सजा सुना दी।
क्रेजी न्यूज के अनुसार, घटना युगांडा की है। मसाका कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया गया कि 58 वर्षीय युवक अपनी बेटी से रेप करता आ रहा था। जब वह 13 साल की थी तब से वह उससे रेप कर रहा था।
अभियोजन पक्ष के वकील ने कहा कि लड़की ने पिता की क्रूरता से हत्या की है। उसे कठोर सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उसका पिता उससे रेप करता था, तो उसे पुलिस से शिकायत करनी चाहिए थी।
बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि लड़की के पिता ने जो काम किया है वह घृणास्पद है। बेटी के पेट में 6 महीने की बच्चा है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद लड़की को छह घंटे जेल की सजा दी।
इससे पूर्व उसका पिता अपनी तीन बेटियों से भी ऐसी ही हरकत कर चुका था।