फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा को बाइक से रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में छेड़छाड़ का विरोध करने की सजा छात्रा को जान देकर चुकानी पड़ी। बुधवार सुबह सहेली के साथ कोचिंग जा रही छात्रा को देख मनचलों ने फब्तियां कसीं।
विज्ञापन


इसका विरोध करने पर छात्रा को बाइक से रौंद डाला। गंभीर रूप से जख्मी छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई।

उधर, घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे छात्रा के घरवालों और शोहदे के परिजनों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें दो लोग घायल हो गए। मृतक छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी पक्ष और छात्रा के परिजनों में हुई मारपीट

घटना प्रतापपढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के पूरे हेम की है। गांव के ही जगदीश प्रसाद की दूसरे नंबर की पुत्री कल्पना (16) जीआईसी मानिकपुर में कक्षा 10 की छात्रा थी। वह बुधवार को गांव की ही अपनी सहेली के साथ सुबह कोचिंग के लिए मानिकपुर जा रही थी।

घर से थोड़ी दूर पर पड़ोसी गांव कियावां निवासी सीटू उसके बगल से बाइक से साइड मारते हुए निकला। छात्रा को अश्लील शब्द कहे। विरोध करने पर सीटू आक्रोशित हो गया। उसने बाइक मोड़ी और तेज रफ्तार में कल्पना को टक्कर मार दी। इससे कल्पना सड़क पर गिर गई।

गंभीर रूप से घायल छात्रा को कुंडा सीएचसी ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस बीच सीटू को पकड़े  ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। इस पर उसने अपने साथियों को फोनकर बुला लिया।

मौके पर पहुंचे उसके साथियों ने ग्रामीणों पर धावा बोल दिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इससे गांव के दो लोग घायल हो गए। आरोपी फरार है। पुलिस सीटू सहित चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी के चाचा और उसके भाई को हिरासत में ले लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें