फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कारी से बचने के लिए युवती ने खुद को लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में एक युवती ने बलात्कारी से बचने की कोशिश में खुद को आग ली। आरोपी उसे काफी समय से परेशान कर रहा था।
विज्ञापन


युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। वह 90 फीसदी तक झुलस गई है।

सीहोर जिले के नसरूल्लागंज में रहने वाली 21 वर्षीय पीड़िता अपनी बहन के घर रह रही थी। यहीं रहने वाला सोनू उसे काफी समय से परेशान किया करता था।

आरोपी की तमाम कोशिशों पर भी पीड़िता नहीं मानी तो वह बृहस्पतिवार सुबह घर में जबरदस्ती घुस गया। घर में युवक ने पीड़िता और उसकी बहन से पहले मारपीट की और फिर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।

आरोपी से न बच पाने के कारण युवती ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। युवती को जलता हुआ देखकर आरोपी वहां से भाग गया।

घटना के बाद इलाके के लोग गुस्से में आ गए और प्रदर्शन करने लगे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए एसपी व अन्य अधिकारी मौक पर पहुंचे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


रेप के बाद खुद को लगाई आग
वहीं, एक अन्य मामले में झारखंड में एक आदिवासी महिला ने बलात्कार के बाद खुद को आग लगा ली। पीड़िता को रिम्स में भर्ती कराया गया है। वह अस्सी प्रतिशत तक जल चुकी है।
विज्ञापन


खूंटी जिले में मरूह पंचायत भवन में मुखिया पर महिला से रेप का आरोप है। घटना के बाद भी महिला को अस्पताल और पुलिस के पास न जाने की धमकी दी गई।

ऐसे में चार सितंबर को घटना होने के बाद भी महिला के पति ने पुलिस को इसकी खबर नहीं दी। महिला की हालत खराब होने पर एक पड़ोसी ने पुलिस को मामले की खबर पहुंचाई।

पीड़िता के बयान के बाद मुखिया दुर्गा मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह न्यायिक हिरासत में है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें