फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा इलाज: मासूम लड़कों को बिजली के झटके दे रहे डॉक्टर

Fri, 09 Oct 2015 01:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन के चैनल 4 ने बेहद चौकाने वाला वीडियो खुफिया कैमरे में कैद किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे चीन के डॉक्टर समलैंगिक लड़कों का इलाज बिजली के झटकों से कर रहे हैं।
विज्ञापन


मेट्रो में प्रकाशित खबर के मुताबिक इस इलेक्ट्रोशॉक थेरेपी को कन्वर्जन थेरेपी के नाम से अंजाम दिया जा रहा है, जिसमें समलैंगिक लड़कों से इलाज के नाम पर भारी रकम ऐंठ ली जाती है।

तिआंजिन के एक डॉक्टर की मानें तो समलैंगिकता का इलाज बिजली के झटकों से मुमकिन है अगर आप इस इलाज के दौरान होने वाले भयानक दर्द को सह सकें।

डॉक्टर की मानें तो इस इलाज के जरिए समलैंगिक लोगों की मानसिक स्थिति को ऐसा कर दिया जाता है कि वे किसी दूसरे समलैंगिक को देखकर आकर्षित होने के बजाय उससे डरने लगे।
विज्ञापन


इसके बाद डॉक्टर बताता है कि कैसे इलेकट्रोशॉक थेरेपी की जाती है।

अगली स्लाइड में देखिए रूह कंपा देने वाले इलाज का वीडियो।
विज्ञापन

क्यों लड़के करा रहे हैं रूह कंपा देने वाला इलाज?

इस तरह के इलाज के सामने आने के बाद जिन्यू पियाजियांग क्लीनिक को मांफी मांगती हुए 360 पाउंड यानी करीब 35 हजार 886. रुपए हर्जाना देना पड़ सकता है।

चीन के सबसे बड़े समलैंगिक अधिकार समूह के उप निदेशक शेन के मुताबिक अक्सर इस तरह के इलाज के लिए वो माता पिता अपने बच्चों को चुनते हैं, जो बच्चों की समलैंगिक स्थिति को स्वीकार नहीं कर पाते हैं।

एक दूसरे समाजसेवी ने इस इलाज का अनुभव खुद किया, वीडियो में इस शख्स के शरीर को कांपता हुआ देखा जा सकता है। इस शख्स की मानें तो तिआंजिन के हुआशान अस्पताल में इलाज के दौरान इसका आधा चेहरा सुन्न पड़ गया।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें