एक होटल में रिसेप्शननिस्ट के तौर पर काम करने वाले 'गे' युवक ने अपने पार्टनर और एक अन्य दोस्त को चाकू से गोदकर मार डाला। इसके बाद वह पुलिस से बचने के लिए दो दिनों उसी बेड के नीचे छिपा रहा जिस पर दोनों की लाश पड़ी थी।
इस दर्दनाक हत्याकांड से पहले आरोपी एत्तिला बेन ने अपने गे पार्टनर और दूसरी महिला मित्र के साथ पार्टी की थी और उसके बाद उन्होंने बारी-बारी से संबंध भी बनाए थे।
यह सब कुछ चल ही रहा था कि अचानक बेन ने अपने पार्टनर 20 वर्षीय टिबॉर वास और दूसरी दोस्त एलिस ऐडम पर हमला बोल दिया और उन पर करीब 24 बार चाकू से वार किया। उसने उनके कपड़े फाड़ दिए और निर्वस्त्र करके बिस्तर पर फेंक दिया।
आरोपी ने एलिस को लिविंग रूम में बुरी तरह मारने के बाद फेंक दिया था उसके चेहरे को एक गद्दे से ढक दिया था। उस पर 22 बार चाकू से वार किया गया था।
लाशों के नीचे छिपकर अपडेट किया फेसबुक स्टेटस
हंगरी में पैदा हुए बेन ने यह खौफनाक कृत्य करने के बाद खुद को छिपाने के लिए नया प्लान बनाया और उसी बिस्तर के नीचे छिप गया जिस पर दोनों की लाशें पड़ी थीं। वहां छिपने से पहले उसने पानी की बोतल, अपना मोबाइल और एक चाकू भी साथ रख लिया।
चाकू की मदद से उसने बिस्तर पर एक छोटा छेद बनाया जिसके जरिए उसे हवा मिलती रहे और वहां से वह पुलिस की गतिविधियां भी देखता रहा।
यही नहीं, उसने वहां छिपे रहने के दौरान अपना फेसबुक स्टेटस भी अपडेट किया। जिसमें उसने लिखा था कि उसे उम्मीद है कि यह बुरा सपना जल्द खत्म हो जाएगा।
हालांकि दो दिन तक वहां छिपे रहने के बाद उसे जासूसों ने पकड़ लिया और वह बाहर आ गया। जब वह बाहर आया तब उसका चेहरा खून से सना हुआ था क्योंकि बिस्तर से दोनों लाशों का खून लगातार नीचे टपक रह था।
उफ! तो ये है दो हत्याओं की असली वजह?
सामने आने के बाद उसने यह स्वीकार किया उसने दोनों दोस्तों की हत्या की है लेकिन इस बात को टालता रहा कि उसने ऐसा क्यों किया। उसने कहा कि उसे कुछ भी याद नहीं है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बेन और उसके दोनों साथी पश्चिमी लंदन के एक ही होटल में काम करते थे। वह एक अच्छा कर्मचारी था और उसने कुछ महीने पहले ही बेस्ट एंप्लाई का अवार्ड जीता था।
खुलेतौर पर 'गे' बेन अपने दोस्त टिबॉर को चाहता था। टिबॉर कुछ दिनों पीने ही ब्रिटेन आया था। बेन ने मालिकों को टिबॉर के बारे में बहुत सी अच्छाइयां गिनाई और उसे भी अपने साथ काम पर रखवा लिया।
ऐडम उनके साथ होटल में काम करती थी और कुछ दिनों बाद ही शादी करने वाली थी। लेकिन छुट्टियों में बेन और टिबॉर ने कुछ अन्य दोस्तों के साथ घर पर पार्टी का प्लान बनाया और सभी को बुला लिया।
पार्टी के दौरान सभी ने खूब मस्ती की और काफी रात होने पर उनके बाकी दोस्त चले गए। बेन, टिबॉर और ऐडम ही बचे तो उन्होंने शारीरिक संबंध बनाने की सोची और बारी बारी से संबंध बनाए। यही वो वक्त था जब बेन का दिमाग चकरा गया और वह उनकी हत्या कर बैठा।
दरअसल, संबंध बनाने के दौरान बेन ने देखा कि उसका पार्टनर उससे ज्यादा ऐडम के साथ एंज्वाय कर रहा है। ऐसे में उसे जलन होने लगी और उसने गुस्से में आकर दोनों की हत्या कर दी।
बिस्तर के नीचे निर्वस्त्र मिला आरोपी
घटना के दो दिन बाद जब बेन सामने आया तो उसने यह कबूल किया कि उसपे दोनों पर हमला किया था लेकिन उसे यह याद नहीं है कि यह सब कैसे हुआ। उसने बताया कि जब वह जागा तो उसने देखा कि वे दोनों मरे पड़े हुए हैं।
उसने बताया कि पछतावे में आकर उसने खुद को भी मारने की कोशिश की और बाथ टब में हेयर ड्रायर रखकर लेट गया लेकिन उसने भी काम करना बंद कर लिया और उसे करंट नहीं लगा।
घटना के अगले दिन दोपहर तीन बजे तक किसी को भी इसकी भनक नहीं लगी लेकिन जब वे तीनों होटल नहीं पहुंचे तो उनकी खोजबीन शुरू हो गई। दोनों की लाश मिलने के बाद पुलिस ने बेन को बहुत ढूंढ़ा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला था।
हालांकि कमरे की छानबीन कर रहे जासूसों को बिस्तर देखकर कुछ शक हुआ तो उन्होंने उसे उठाया। बिस्तर उठते ही सारा मामला खुल गया। आरोपी बेन बिस्तर के नीचे निर्वस्त्र पड़ा था। उसके हाथ में चाकू था और पीठ पर खून की परत जम गई थी।
वह करीब 48 घंटे तक दो लाशो के साथ एक बिस्तर के नीचे छिपा रहा। अपने बचाव में उसने खुद को मानसिक रोगी साबित करने की पूरी कोशिश की लेकिन यह टिक नहीं सका। कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा दी और वह करीब 26 साल जेल की सलाखों के पीछे बिताएगा।