फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर से गैंगरेप कर बनाई वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम शिक्षिका को घर में खींचकर दुष्कर्म किया गया। वारदात की अश्लील क्लिप बनाने का भी आरोप है।
विज्ञापन


पुलिस ने रात में ही पीड़िता का मेडिकल कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी के मोबाइल से पीड़िता की एक अन्य युवक के साथ तस्वीर मिली है।      

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती एमए में पढ़ रही है और एक पब्लिक स्कूल में वह पढ़ाती भी है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि शनिवार दोपहर वह बच्चों को स्कूल में एडमिशन कराने के लिए गांव में संपर्क कर रही थी।
विज्ञापन

मोबाइल से बनाई वीड‌ियो क्ल‌िप

आरोप है कि इस बीच तीन युवकों ने उसे एक खाली मकान में खींच लिया। आरोप है कि एक युवक ने उसने अपनी हवस का शिकार बनाया, जबकि दूसरे ने मोबाइल से अश्लील क्लिप बनाई। तीसरा युवक गेट पर पहरा देता रहा।

किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर शिक्षिका ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस ने रात में घटना की रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया।

गिरफ्तार किए गए एक युवक के मोबाइल से युवती की तस्वीर मिली है, जिसमें वह एक अन्य युवक के साथ है। तीनों आरोपियों विपिन, सौरभ और मोहित के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

फोटो के जर‌िए ब्लैकमेल‌िंग चाहते थे

सूचना पर सीओ सदर कर्मवीर सिंह ने भी गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उधर, इंस्पेक्टर बीएन पाराशर का कहना है मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने पीड़िता का उसके प्रेमी के साथ फोटो खींचने की बात जरूरी कही है। फोटो खींचने का मकसद ब्लैकमेलिंग हो सकता है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

सोमवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें