फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नाबालिग छात्रा को अगवा कर 3 दिन तक गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर के एक गांव की रहने वाली एक छात्रा को अगवा कर बंद कमरे में तीन दिन तक गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़िता को मामला पुलिस तक पहुंचाने पर उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ अगवा कर दुष्कर्म करने, जानमाल की धमकी देने और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया। एक आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी थी।

15 वर्षीय पीड़ित किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। बीते 18 दिसंबर को शाम करीब छह बजे वह अपने घर से शौच के लिए खेत की तरफ जा रही थी। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक पर सवार तीन युवक छात्रा को जबरदस्ती पकड़ कर बाइक से उठा ले गए।
विज्ञापन

तीन दिन तक लूटते रहे आबरू

क्षेत्र के एक कस्बे में ले जाकर बंद कमरे में छात्रा के साथ तीनों युवक दुराचार करते रहे। रविवार सुबह मुखलिसपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पीड़िता को युवक छोड़ कर धमकी देते हुए भाग निकले।

सूचना मिलने पर घरवाले छात्रा को घर ले गए। छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता के किसान पिता ने बताया कि 18 दिसंबर की शाम से बेटी गायब थी।

पूरी रात बेटी की तलाश की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। 19 दिसंबर को कोतवाली में बेटी के गायब होने और तीन युवकों पर अहरण कर ले जाने का अंदेशा होने की तहरीर दी। पुलिस ने मामले को हल्के में लिया।
विज्ञापन

पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज

रविवार को घटना की जानकारी होने पर गांववाले भी पीड़िता के साथ कोतवाली गए। आरोप था कि कोतवाली क्षेत्र का ही रहने वाला आरोपी युवक सलीम अपने दोस्त अल्फाज व लुकमान उर्फ अब्दुल्ला के साथ छात्रा को अगवा कर ले गया था और बंद कमरे में तीन दिन तक तीनों ने दुष्कर्म किया।

आरोपियों ने मामला पुलिस तक पहुंचाने पर जानमाल की धमकी भी दी थी। प्रभारी कोतवाल ब्रजेश सिंह यादव ने बताया कि आरोपी सलीम, अल्फाज और लुकमान उर्फ अब्दुल्ला के खिलाफ छात्रा को उठा ले जाने, दुष्कर्म करने, जानमाल की धमकी देने और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी सलीम को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। पीड़िता को महिला आरक्षी की देखरेख में मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें