फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह के बहाने दोस्तों से कराया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल में निकाह का झांसा देकर युवक अपने चार दोस्तों की मदद से युवती को अपने साथ बहला फुसलाकर ले आया। आरोप है कि पांचों युवकों ने युवती को कमरे में बंद कर चार दिन तक दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने सभी पांच युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामला चार साल पहले का है। मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र की एक युवती को उपनगरी सरायतरीन का एक युवक अपने दोस्तों की मदद से निकाह का झांसा देकर अपने साथ भगा लाया था।

आरोप है कि युवक अपने ठिकाने पहुंचने पर ही बदल गया। चारों दोस्तों के साथ युवती को हयातनगर थाना क्षेत्र में ही एक खाली पड़े घर में बंद कर दिया तथा उसके साथ चार दिन तक पांचों युवक दुष्कर्म करते रहे।
विज्ञापन


पांचवें दिन मौका पाकर युवती वहां से भाग निकली। युवती ने थाना कटघर में पांचों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वारदात स्थल सरायतरीन का होने के कारण कटघर पुलिस ने हयातनगर थाना पुलिस मामला ट्रांसफर कर दिया।

केस 2- महिला से रेप, बनाया अश्लील वीडियो

वाराणसी के हुकुलगंज क्षेत्र में पड़ोस में किराये पर रहने वाली महिला को झांसा देकर घर बुलाया और धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर उसे अचेत कर दिया। फिर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बना ली।

आरोपी ने वीडियो क्लिप को सार्वजनिक करने की धमकी देकर महिला को कई बार ब्लैकमेल किया। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बुधवार को कोर्ट के निर्देश पर कैंट पुलिस ने महिला के पड़ोस में रहने वाले आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

पीड़ित महिला का आरोप है कि पिछले 11 जुलाई को पड़ोसी युवक की बहन ने उसे किसी बहाने से अपने घर बुलाया था। वह जब उसके घर पहुंची तो बातचीत के दौरान उसके भाई ने धोखे से उसे नशीला पदार्थ पिलाकर अचेत कर दिया। उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बना ली।

होश आने पर महिला ने विरोध जताया तो उसे वीडियो क्लिप को सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाने लगा। उसका कई बार शारीरिक शोषण किया गया। परेशान होकर उसने पुलिस से गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो उसने कोर्ट में अर्जी दाखिल की। इंस्पेक्टर कैंट विपिन राय ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।

केस 3- नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर में सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव में घर का गेट बंद करने गई किशोरी को गांव के ही गैर समुदाय के तीन युवकों ने अगवा कर खाली मकान में ले जाकर गैंगरेप किया।

करीब डेढ़ घंटे बाद पीड़िता बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की, जिस पर पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई।

सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक मजदूरी कर परिवार का पेट पालता है। 29 दिसंबर की सुबह वह मजदूरी करने गांव सहावली गया था। उसकी 13 साल की बेटी जैसे ही घर का गेट बंद करने बाहर आई, गांव के ही गैर समुदाय के तीन युवक उसे अगवा कर ले गए।
विज्ञापन

खाली मकान में बेहोश मिली लड़की

आरोप है कि पास के एक खाली मकान में ले जाकर तीनों युवकों ने किशोरी से गैंगरेप किया। उधर, किशोरी के घर में नहीं आने पर उसकी मां ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इस पर परिजन गांव वालों के साथ किशोरी की तलाश में जुट गए।

करीब डेढ़ घंटे बाद किशोरी खाली मकान में बेहोशी की हालत में मिली, जिसे परिजन उपचार दिलाने के बाद थाने लेकर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर देने के बावजूद कार्रवाई नहीं की।

इस पर पीड़ित परिजन अपने अधिवक्ता अश्वनी कुमार शर्मा के साथ पुलिस ऑफिस पहुंचे और एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़िता के अधिवक्ता का कहना है कि एसएसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें