फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों ने किया गैंगरेप तो किशोरी ने किया आत्मदाह

Wed, 13 Aug 2014 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के पीलीभीत में रिश्तों को कलंकित करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। 16 वर्षीय किशोरी को उसके दो फुफेरे भाइयों ने अगवा कर उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


इससे आहत किशोरी ने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। किशोरी को करीब 98 प्रतिशत जली हुई हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को पुलिस ने पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

जहॉनाबाद निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि सात अगस्त को वह घर पर मौजूद नहीं था। पत्नी और 16 वर्षीय पुत्री घर पर थीं। रात करीब 11 बजे पड़ोस में रहने वाले किशोरी के फुफेरे भाई मनोज और विजय उसके घर की छत पर चढ़ आए और चाकू के बल पर पुत्री को अगवा कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली

मुंह पर कपड़ा बांधकर ये दोनों उसकी बेटी को गांव के बाहर ले गए और दुराचार किया। अगले दिन सुबह करीब साढ़े पांच बजे किशोरी घर पहुंची और घरवालों को आपबीती बताई।

इसके बाद किशोरी कमरे में चली गई और खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जब तक उसे बचाने की कोशिश करते, वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बरेली के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां हालत नहीं सुधरने पर मंगलवार को घरवालों ने उसे पीलीभीत जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।

डॉक्टर के मुताबिक किशोरी करीब 98 प्रतिशत जली हुई है। उधर, प्रभारी निरीक्षक सोनकर बाबू ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 364, 376 (घ) 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें