फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और अपनों ने ही इस तरह कर दी इज्जत तार-तार

Thu, 19 Jun 2014 12:23 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के मेरठ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से चचेरे देवर और पति के भतीजे ने चाकू के बल पर सामुहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला को डाक्टरी परिक्षण के लिए भेज दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं एक आरोपी और दूसरे के पिता को हिरासत में ले लिया है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के तीन बच्चे भी है। बताया गया कि फरवरी से उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। इससे वह तीन माह से मायके में रह रही है।

उसने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट भी दर्ज करा रखी है, जो कोर्ट में विचाराधीन है। बुधवार को महिला किसी काम से सरधना तहसील गई थी।

चाकुओं के बल पर ईख के खेत में किया दुष्कर्म

महिला के अनुसार लौटते समय जब वह रास्ते में थी, तभी चचेरे देवर इदरीश का फोन आया। उसने पति से समझौता कराने की बात कह कर उसे दौराला चौराहे पर बुलाया।

वह दौराला चौराहे पर पहुंची तो इदरीश गांव ले जाने की बात कह कर बाइक पर बैठा लिया। लावड़ रोड पर कुछ दूर चलने के बाद इदरीश ने एक ईख के खेत के पास बाइक रोक दी।

इसी दौरान खेत से उसके पति का भतीजा इसरार चाकू लेकर निकला और आतंकित कर उसे खेत में ले गया। आरोप है कि इदरीश और इसरार ने दुष्कर्म किया और फरार हो गए।
विज्ञापन

पति से समझौता कराने की बात कहकर बुलाया था

पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना देने के बाद दौराला पुलिस पहुंची और महिला को थाने ले गई। सीओ दौराला ब्रिजेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

सीओ ने कंकरखेड़ा थाने से महिला दरोगा को भी बुला लिया और महिला के बयान दर्ज कराए। इसके बाद महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर पुलिस ने इदरीश और इसरार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

इंस्पेक्टर दौराला जनक सिंह पुंडीर के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने एक आरोपी समेत दो को हिरासत में ले लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें