फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देने के बहाने युवती से रेप

Wed, 01 Jan 2014 01:13 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ शहर थाना क्षेत्र में दिल्ली (खानपुर क्षेत्र) की रहने वाली एकयुवती को लिफ्ट के बहाने कार में बिठा लिया। फिर सात लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह अपनी सहेली से मिलने के लिए बल्लभगढ़ आई थी। यहां आकर उसे पता चला कि उसकी सहेली दो साल पहले मकान खाली करके चली गई है। घर वापस जाने के लिए रोड पर बस के इंतजार में खड़ी थी।

तभी एक सफेद रंग की गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी के ड्राइवर ने लिफ्ट देने के बहाने उसे गाड़ी में बिठा लिया। गाड़ी में ड्राइवर सहित सात लोग थे।

थोड़ी आगे चलने के बाद वे उससे छेड़छाड़ करने लगे। युवती ने इसका विरोध किया लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद वे गाड़ी को एक सुनसान जगह पर ले गए और सात लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि वे आपस में एक दूसरे के नाम मनोज, टिंकु, हन्नी, राहुल व धीरज कहकर बुला रहे थे। दो अन्य लोगों के नाम उसे पता नहीं लग पाए।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें