जेल में बंद दलित ग्राम प्रधान की पत्नी के साथ चुनावी रंजिश में चार लोगों ने गैंगरेप किया। बाद में कुल्हाड़ी से घायल कर फरार हो गए।
गंभीर रुप से घायल पीड़िता थाने पहुंची तो एसएचओ ने पीड़िता से बदसूलकी और तहरीर फाड़ कर भगा दिया। बाद में एसपी शिवसागर सिंह के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला संदिग्ध है। हत्याकांड के गवाहों को महिला आरोपी बनाना चाहती है।
सेक्स के लिए बदल रहे थे बीवी, और...
घटना उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के एक गांव की है। करीब डेढ़ माह से ग्राम प्रधान हत्या के आरोप में जेल में निरुद्ध है। मंगलवार को उसकी पत्नी भोर पहर घर के पीछे जंगल गई थी। पहले से घात लगाए बैठे गांव के अंतर पुत्र केशव, रामनरेश पुत्र स्वामी शरन, लल्ला पुत्र रामराज, मनोहर पुत्र अन्नता ने उसके साथ गैंगरेप किया।
'वह धोखे से मेरा रेप करता रहा...गर्भपात भी कराया!'
पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। विरोध करने पर मनोहर ने कुल्हाड़ी से उसे घायल कर दिया। चीख-पुकार पर प्रधान की वृद्ध मां दौड़कर मौके पर पहुंची तो उसे भी आरोपियों ने लात-घूंसों से पीटा। लहूलुहान हालत में वृद्ध सास अपनी पीड़ित बहू को लेकर थाने पहुंची।
'जब स्कूल से लौटती हूं तो पापा गंदा काम करते हैं...'
पीड़िता का आरोप है कि एसएचओ चांद हुसैन को मामले की तहरीर दी तो उन्होंने फाड़कर उसके ऊपर फेंक दिया। फिर गाली-गलौज कर थाने से भगा दिया। इसके बाद सास-बहू एसपी कार्यालय पहुंचीं। एसपी के पीआरओ कंचन लाल वर्मा ने घटना की सूचना एसपी को दी।
दस खूनी वारदातें, जिन्हें पढ़कर दहल उठेंगे आप!
एसपी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का थाना पुलिस को आदेश दिया। पीड़िता ने बताया कि प्रधान पद के चुनाव में पति के जीत जाने से आरोपी रंजिश मानते हैं।
हत्या के आरोप में पति को फंसाकर डेढ़ माह पहले जेल भेजवा दिया। इसके बाद लगातार प्रताड़ित करते आ रहे हैं। एसपी ने बताया कि थाना पुलिस को मेडिकल परीक्षण कराने का भी आदेश दिया है। एसएचओ चांद हुसैन ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है लेकिन मामला पूरी तरह संदिग्ध है। महिला हत्याकांड के गवाहों को आरोपी बना रही है।