फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम बदलकर लूटी नाबालिग की अस्मत

Mon, 30 Jun 2014 04:21 PM IST
ब्यूरो/जानसठ, फर्रुखाबाद, हमीरपुर, रुड़की, शामली, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ गैंगरेप का मुख्य आरोपी अब्दुल कादिर अपना नाम सोनू बताकर छह माह तक तमंचे से आतंकित कर नाबालिग की अस्मत को लूटता रहा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने इसका खुलासा किया है। पीड़ित के मुताबिक अन्य चारों आरोपी भी नाम बदलकर एक-दूसरे को पुकारते थे। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और उसने असली नामों का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में इस बात का भी खुलासा किया कि वह अपना असली नाम छुपाकर सोनू नाम से नाबालिग लड़की के साथ छह माह तक दुराचार किया था। किशोरी पांच माह की गर्भवती भी है। धमकी से युवती अपने परिजनों से जबरन दुराचार करने की घटना को छुपाती रही। मामला तब खुलकर सामने आया जब मुख्य आरोपी अब्दुल कादिर अपने चार साथियों के साथ मिलकर युवती का अपहरण कर हापुड़ ले गया जहां सभी आरोपियों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया।

हालत बिगड़ने पर पीड़ित को मंगलवार रात जानसठ बस अड्डे पर छोड़कर फरार हो गए थे। पीड़ित के मुताबिक गैंगरेप करते समय अन्य आरोपी भी अपने नाम बदलकर बातचीत करते थे। पुलिस का कहना है कि जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

खरीदारों ने तीन दिन तक किया युवती से रेप

दवा लेकर लौट रही युवती को महिला दलाल ने फर्रुखाबाद स्टेशन पर 20 हजार रुपये में बेच दिया। खरीदारों ने तीन दिन तक युवती से दुष्कर्म किया। युवती घर नहीं पहुंची तो मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सर्विलांस के जरिये सुराग लगाकर युवती को मुक्त करा लिया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि दलाल फरार है। उधर, 40 हजार रुपये में बेची गई हमीरपुर की किशोरी को भी पुलिस ने मुक्त करा लिया है। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया है।

फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज क्षेत्र की युवती की ससुराल उन्नाव में है। वह साल भर की बेटी के साथ 22 जून को दवा लेने बिल्हौर गई थी। वापसी में ट्रेन से फर्रुखाबाद स्टेशन पर उतरी तो एक महिला ने उसे जहानगंज भेजने का झांसा देकर बाइक से आए दो युवकों को 20 हजार रुपये में बेच दिया। युवक उसको हरदोई के थाना हरपालपुर क्षेत्र के समौरा गांव ले गए। यहां बंधक बनाकर तीन दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव मदनापुर निवासी रामप्रकाश यादव, थाना कमालगंज के किदवई नगर निवासी शिवनंदन और रतीराम को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों ने बताया कि युवती को फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर मिली महिला से 20 हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा है। शहर कोतवाल सुनील यादव ने बताया कि महिला को बेचा गया था।

उधर, हमीरपुर के मझगवां के थानाध्यक्ष रज्जन लाल ने बताया कि टोलारावत गांव निवासी मानसिंह के इशारे पर गांव का जीतू उर्फ जितेंद्र एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया। जीतू ने नाबालिग को बसेला गांव की दलाल रामरती को 40 हजार रुपये में बेच दिया। किशोरी के पिता ने जीतू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जीतू की निशानदेही पर पुलिस ने बिहारी खेड़ा गांव में छेापा मारकर किशोरी को मुक्त कराया और महिला दलाल को गिरफ्तार कर लिया।

विवाहिता से चार युवकों ने किया गैंगरेप

रुड़की के भगवानपुर में विवाहिता ने चार युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। चारों युवक यूपी के हैं और क्षेत्र में किराये पर रहते हैं। विवाहिता ने युवकों पर बंधक बनाने और जेवरात लूटने का भी आरोप लगाया है। मामले को लेकर पंचायत भी हुई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

यूपी के मैनपुरी जिला निवासी एक विवाहिता भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव में किराये का मकान लेकर रह रही है। वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में काम करती है। पुलिस को दी गई तहरीर में विवाहिता ने बताया है कि 25 जून को साजनपुर, जिला हरदोई, यूपी निवासी चार युवक उसे रुड़की बस अड्डे के पास एक होटल में ले गए। चारों युवक भी उसी गांव में किराये पर रहते हैं, जहां विवाहिता रहती है।

विवाहिता के मुताबिक चारों ने उसके साथ दुराचार किया। थानाध्यक्ष गिरीश चंद शर्मा का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। जांच की जा रही है।

खेत में गई किशोरी से दुष्कर्म, थाने में हंगामा

शामली में पुख्ता थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को खेत में खींचकर युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी की चीखपुकार पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। घटना से नाराज गांव की महिलाओं ने गढ़ीपुख्ता थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। एएसपी ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह एक किशोरी घर के निकट स्थित अपने खेत में जा रही थी। खेत के निकट ही युवक ने किशोरी को दबोच लिया और खेत में ले जाकर उसके दुराचार किया। एसओ केपी शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक दिलशाद के खिलाफ दुष्कर्म और पोस्को कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित की मेडिकल जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

युवती को अगवा कर दुष्कर्म

सहारनपुर के बेहट में रिश्तेदार महिला के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई युवती को अगवा करने के बाद उसके साथ बलात्कार किया गया। पीड़ित के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शनिवार सुबह रिश्तेदार महिला के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी।

आरोप है कि दो युवक बाइक से उनके पास पहुंचे और युवती को अगवा कर ले गए। युवती की रिश्तेदार तुरंत गांव पहुंची और परिजनों को सूचना दी। परिजन युवती की तलाश में निकल गए। उन्हें जानकारी मिली कि बेटी को अगवा करके देहरादून के पास रामपुर में ले जाया गया है। वहां उन्हें देखकर मौके पर मौजूद युवक भाग निकला।

देर रात परिजन पीड़ित युवती को लेकर कोतवाली पहुंचे। युवती के चाचा ने नामजद तहरीर दी। तहरीर में दो युवकों पर युवती को अगवा करने और एक युवक द्वारा रेप करने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन निधि शर्मा ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें