फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरोसे का कत्ल: दोस्त को ले गया घुमाने, जमीन में गाड़ा

Wed, 22 Jan 2014 01:38 PM IST
अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक अपने दोस्त को घुमाने के बहाने साथ ले गया। उसका मकसद उसे अगवाकर फिरौती मांगना था। रात में उसने अपने कुछ साथियों के साथ शराब पी और उसे भी पिलाई।
विज्ञापन


उसके बाद वे युवक अपने दोस्त के साथ मारपीट करने लगे। इस बीच उसने दोस्तों के खिलाफ पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इस पर उन लोगों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और उसे एक जगह दफना दिया।

मोहब्बत पटरी पर लेटी, गर्लफ्रेंड उठकर भागी

पुलिस ने दो आरोपियों की निशानदेही पर युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया। अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की है।
विज्ञापन


दोस्त के अपहरण की साजिश्ा
पनवाड़ी कस्बे के राठ रोड पावर हाउस निवासी प्रशांत उर्फ गोलू (21) 8 जनवरी को कस्बे में अपनी सर्राफा दुकान में बैठा था। शाम को उसका एक मित्र उसे घुमाने की बात कहकर साथ ले गया। प्रशांत रात भर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की पर कोई सुराग नहीं लगा। थाना पनवाड़ी में 13 जनवरी को उसके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

बाप बना हैवानः कॉलेज जाने तक किया बेटी से रेप

पुलिस ने शक के आधार पर प्रशांत के मित्र कुंवरलाल और काशीराम को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने प्रशांत का अपहरण कर हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया।

सेक्स वर्कर को लाए घर, और दबा दिया गला

कुंवरलाल और काशीराम के अनुसार, प्रशांत को अगवा कर फिरौती मांगने की नीयत से 8 जनवरी को उसे मदनपाल के घर ले गए थे। रात में शराब पिलाने के बाद उन्होंने सहयोगी गजेंद्र, मदनपाल और लाल सिंह पटेल के साथ मिलकर प्रशांत को जमकर पीटा।

प्रशांत ने मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने पर उन्होंने गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को छिपाने के लिए रिछा-भरवारा मार्ग पर एक पुल के पास जमीन में दफना दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें