दो दोस्त ईश्वर के अस्तित्व पर चर्चा कर रहे थे। इसी बीच एक दोस्त ने ईश्वर के अस्तित्व पर सवाल उठा दिया, इससे गुस्से में आए दूसरे दोस्त ने उसे गोली मार दी। उसकी मौत हो गई।
33 वर्षीय डगलस यीम को हत्या का दोषी माना गया है। उसे 126 साल कैद की सजा सुनाई गई है। मामला अमेरिका के ऑकलैंड का है।
क्रेजी न्यूज के अनसार, डगलस के दूसरे दोस्त पॉल पार्क ने बताया कि वारदात वाली रात डगलस और 25 वर्षीय डुजी डुह्न फान के बीच गर्मागरम बहस हो रही थी।
उसी दौरान फान ने डगलस से कहा कि जब तुम्हारे पिता की सदमे से मौत हुई थी तब ईश्वर कहां थे? इस पर वह गुस्से में आ गया और फान पर छह गोलियां दाग दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
इस दौरान एक गोली लगने से फान भी जख्मी हो गया था।