फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलोवीन के दौरान हुए चार खौफनाक कांड, कंपा देंगे रूह!

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्जीनिया की प्रिंस विलियम काउंटी में वर्ष 2009 में तीन लड़कियों के साथ रेप की कोशिश करने वाले आरोपी को सबसे बेशर्म अपराधी करार दिया गया।
विज्ञापन


1997 के बाद से लगातार हुए कई रेप के मामलों को जब एक साथ जोड़कर देखा गया तो आरोपी की करतूतों का खुलासा हुआ। इस खुलासे में डीएनए रिपोर्ट का अहम योगदान था।

आरॉन एच थॉमस नाम के इस सीरियल रेपिस्ट ने एक हैलोवीन नाइट के दौरान तीन नाबालिगों को दबोच लिया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। लड़कियों ने मारे जाने के डर से भागने की भी हिम्मत नहीं उठाई। हालांकि इस दौरान एक ने अपनी बांह पर फंसाए गए फोन के जरिए पुलिस तक संदेश भेज दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची लेकिन सायरन और बूटों की आवाज सुनकर आरोपी चौकान्ना हो गया और वहां से भाग निकला। हालांकि उसे जल्द ही पकड़ लिया गया क्योंकि अपने पीछे उसने तीनों नाबालिग पीड़ितों के अलावा औजार भी छोड़ दिए। उसके स्पर्म से डीएनए टेस्ट कराया गया जिसके जरिए उसे पकड़ना और आसान हो गया था।

घटना के 3 साल बाद उसे करीब 37 मामलों में दोषी पाया गया और उम्रकैद की सजा सुनाई गई। यही नहीं, उसे 80 साल के अतिरिक्त कारावास की सजा भी दी गई।

उसे वर्जीनिया में हुए कई अन्य सीरियल रेप और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं का भी आरोपी पाया गया था।

2: बाप-बेटे ने बीच राह किया युवती का खून

एक हैलोवीन पार्टी में शामिल होने के लिए घर निकली 18 साल की युवती टेलर वैन ने कभी नहीं सोवा था कि यह उसकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा। 31 अक्तूबर 2011 को वह एक जॉम्बी के रूप में तैयार होकर घर से निकली और अपने एक दोस्त को रास्ते में मैसेज भी करती जा रही थी।

उसका आखिरी मैसेज यही था कि कोई उसका पीछा कर रहा है। इसके बाद उसका कोई मैसेज नहीं आया, आई तो उसकी मौत की खबर।

वैन रास्ते में ही थी कि उस पर किसी ने जोरदार हमला किया और गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। राह चलते लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

कोलंबिया के छोटे से शहर ऑर्मस्ट्रांग की पुलिस और वहां के लोगों के लिए यह बेहद खौफनाक घटना थी। हत्यारों की तलाश करने में पुलिस को कई महीने लग गए और आखिरकार उन्हें सफलता मिल गई।

पुलिस ने 26 साल के मैथ्यू फेरस्टर और उसके 58 वर्षीय पिता स्टीवन फेरस्‍टर को हत्या का दोषी पाया। अप्रैल 2014 में पुलिस ने हत्या सीसीटीवी फुटेज जारी की थी। हत्या के आरोप में मैथ्यू को उम्र कैद की सजा दी गई। जबकि उसके पिता को दो साल की सजा दी गई।

3: एक हत्या के बाद बदल गया पूरा गांव

विदेशों में हैलोवीन का जबरदस्त क्रेज है और इसका असर अब भारत में भी दिखने लगा है लेकिन अमेरिका के विस्कॉन्सिन शहर में घटी एक घटना ने हैलोवीन को पूरी तरह बदल दिया।

अक्तूबर 1973 में विस्कॉन्सिन में हैलोवीन नाइट के बाद 9 साल की एक बच्ची अचानक गायब हो गई। कुछ दिनों बाद उसकी लाश एक खेत में प्लास्टिक बैग में मिली थी।

इस घटना के करीब 9 महीने पहले ही उसके पड़ोसी गेराल्ड टर्नर ने उसके रेप और मर्डर की धमकी दी थी। घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह बेहद खौफनाक घटना थी। वर्तमान में इस शहर में रहने वाले हर व्यक्ति को मृतक बच्ची के साथ घटी घटना के बारे में जानकारी है।

फिलहाल यहां कोई भी व्यक्ति अपने बच्चों को शाम 5:30 बजे के बाद घर से बाहर नहीं निकलने देता है। आरोपी गेराल्ड को बच्ची के साथ रेप और मर्डर का दोषी पाया गया था।
विज्ञापन

4: प्रेमिका के पति को दे दी दर्दनाक मौत

हैलोवीन नाइट के दौरान 1957 में एक सैलून के मालिक पीटर फैबियानो को कैलिफोर्निया के सन वैली स्थित घर के बाहर गोली मार दी गई थी।

इस हत्या के आरोपी को घटना के दो हफ्ते बाद ‌हैलोवीन की ड्रेस में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी गोल्डेने पीजर (40) ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। उसने बताया था कि दूसरे आरोपी जॉन रैबेल के दबाव में था और दोनों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।

दरअसल, शादी के कुछ साल बाद पीटर और उसकी पत्नी के बीच मनमुटाव हो गया और वे अलग हो गए। इस बीच जॉन उसकी जिंदगी में आया। हालांकि कुछ ही दिनों बाद पीटर और उसकी पत्नी फिर साथ आ गए। लेकिन पीटर को यह पसंद नहीं था कि जॉन उनके घर आए और उसने इसके लिए अपपी पत्नी को हिदायत भी दी थी।

इसी बात से नाराज होकर जॉन ने पीटर की हत्या की साज‌िश रच डाली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें