फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में छापेमारी, युवती संग चार गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2015 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पुलिस ने मंगलवार को दिन में बारह बजे के करीब पालीटेक्निक चौराहा स्थित होटल डे-नाइट में छापा मार कर देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है।
विज्ञापन


इस मामले में होटल के सहायक मैनेजर, दो युवक और एक युवती समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि होटल मालिक और मैनेजर सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने होटल को सील कर दिया है।

पुलिस को पौने नौ बजे करीब बदलापुर से एक छात्रा के अपहरण की सूचना मिली। इस पर सक्रिय हुई पुलिस ने सर्विलांस की मदद से खोजबीन शुरू की। पता चला कि वह एक युवक के साथ होटल में मौजूद है। इस पर पुलिस ने होटल में छापा मारा।
विज्ञापन

विज्ञापन

पूछताछ में कबूली देह व्यापार में संलिप्तता

होटल के सहायक मैनेजर ने बताया कि दो लोगों ने कमरा बुक कराया है। उसके छात्रा के अपहरण जैसी बात की जानकारी से इनकार करने पर पुलिस ने होटल की तलाशी ली। जिसमें एक युवती और दो युवक पकड़े गए।

पूछताछ के बाद पुलिस ने होटल के सहायक मैनेजर शहर कोतवाली के फैजबाग उमरपुर निवासी मोहम्मद शोएब, ताड़तला निवासी रोहित सेठ और लाइनबाजार के नईगंज निवासी प्रवीण मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया और सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सीओ सिटी अभिषेक सिंह ने बताया कि पूछताछ में युवकों और युवती ने देह व्यापार के धंधे में लिप्त होना स्वीकार किया है। इस मामले में होटल मालिक और मैनेजर को भी अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। छात्रा को उसके परिवारवालों को सुपुर्द कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें