ललितगेट पर कांग्रेस के आरोपों से घिरीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पलटवार करते हुए कांग्रेसी नेता पर ही आरोप लगा दिए हैं। सुषमा ने कहा है कि यूपीए कार्यकाल में हुए कोयला घोटाले के आरोपी के लिए उनसे किसी कांग्रेसी नेता ने डिप्लोमेटिक पासपोर्ट दिए जाने का दबाव डाला था। यह बात उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए कही है।
कोयला घोटाले के जिस आरोपी को यह पासपोर्ट जारी किया जाना था, उसका नाम संतोष बगरोदिया है। वहीं उन्होंने कहा है कि वह उस नेता के बारे में जानकारी संसद भवन में रखना चाहती हैं।
गौरतलब है कि ललित मोदी मामले में सुषमा स्वराज लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं। विपक्ष ने उनसे इस्तीफे की मांग की है। लोकसभा में सुषमा अपनी बात रखने के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष कह रहा है कि पहले इस्तीफा, फिर सफाई।
A senior Congress leader was pressing me hard to give diplomatic passport to the Coal Scam accused Santosh Bagrodia.@ANI_news— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) July 22, 2015