फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को बेहोश कर बेटियों का जबरन विवाह

Sat, 12 Jul 2014 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता को साफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी दो बेटियों का दूल्हे बदलकर विवाह कराने का मामला प्रकाश में आया है। वर पक्ष रातोंरात बहुओं को विदा कर  ले गए और दहेज के लिए बंधक बना लिया।
विज्ञापन


किसी तरह ससुरालियों के चंगुल से दोनों बहनें मायके पहुंचीं। पीड़ित पिता और उसकी बेटियों ने एसपी देहात से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है।

मामला यूपी के बुलंदशहर का है। यहां नई मंडी चौकी क्षेत्र के टांडा इंद्रा कालोनी निवासी लोकेश ने बताया कि फरवरी में उसने अपनी दो बेटियों के लिए गुड़गांव में दो लड़के मुन्ना और भोले पसंद कर रिश्ता तय किया था।
Trending Videos

कर्ज लेकर की थी शादी के लिए तैयारियां

ब्याज पर कर्ज लेकर उसने दोनों बेटी नेहा और संजना की शादी के लिए तैयारियां की। 2 जुलाई को जब बारात आई तो उसने देखा कि जिन लड़कों को उसने पसंद किया था, दूल्हे वह नहीं है बल्कि बदले हुए थे।

आरोप है कि विरोध करने पर वर पक्ष ने सॉफ्ट डि्रंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। जब वह बेहोश हो गया तो आननफानन में उसकी दोनों बेटियों का विवाह बदले हुए दुल्हों से करा दिया।

उसके होश में आने से पहले ही वर पक्ष बेटियों को विदा कर गुड़गांव लेकर चला गया। यहां आरोपियों ने उनकी बेटियों को बंधक बना लिया और दहेज में कार और बाइक की मांग की।

पहले से कर ली थी प्लानिंग

किसी तरह पांच जुलाई को दोनों बेटियां मौका देखकर वहां से भाग निकलीं।

लड़की के पिता को नशा देकर बेहोश कर ब्याह रचाने वाला वर पक्ष पूरी प्लानिंग से आया था। उन लोगों को पता था कि लड़कियों का पिता विरोध करेगा तो हमें क्या करना है।

नशे में होने के कारण परिवार के दूसरे सदस्यों का इस बात का पता तक नहीं चलेगा। इस संबंध में एसपी देहात अशोक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घटना कोतवाली देहात की होने के कारण एसपी सिटी को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

साजिश की बू, लिंगानुपात का मामला!

दो लड़कियों के दूल्हे बदलने के मामले में गहरी साजिश की आशंका है। जिस तरह से फेरों से ऐन वक्त पहले दूल्हों को बदला गया, उसमें पूरे मामले के पीछे किसी बड़े गिरोह के शामिल होने की भी आशंका है।

इसे कुछ लोग हरियाणा में घटते लिंगानुपात से भी जोड़कर देख रहे हैं। हाल ही में एक नेता ने बयान दिया था कि हरियाणा के कुंवारे युवकों की शादी बिहार की युवतियों से कराएंगे।

इस बयान के बाद काफी बखेड़ा हुआ था। इस बयान के बाद हरियाणा में घटते लिंगानुपात को लेकर काफी चर्चा हुई। बुलंदशहर में दो सगी बहनों के दूल्हे बदलने की घटना भी घटते लिंगानुपात से जुड़ी हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें