फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स का छाया ऐसा नशा कि पहुंच गई जेल

Sat, 05 Jul 2014 12:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अधेड़ उम्र की एक महिला पर सेक्स का ऐसा नशा छाया जिसे पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे।
विज्ञापन


हवस में अंधी उस महिला ने सेक्स के लिए अपने से आधी उम्र के एक लड़के को फंसाया और उससे जबरन संबंध बनाने का दबाव डाला, लेकिन जब लड़के ने उसके साथ सेक्स करने से इंकार कर दिया तो महिला हमलावर बन हिंसा पर उतर आई।

डेली न्यूज के अनुसार, घटना फ्लोरिडा की है। सेक्स के लिए आतुर 56 साल की वह महिला फिलहाल जेल की हवा खा रही है।
Trending Videos

लड़के के इंकार करने पर मार दिया चाकू

खबर के अनुसार, एलिजाबेथ हिग्ले नामक इस महिला ने एक दिन अपने घर पर एक 25 साल के लड़के क्रू फिन्ले को बुलाया।

उसके साथ वह शराब पीने लगी। अचानक आधी रात में महिला के उपर सेक्स का नशा छाने लगा।

फिर क्या था उस अधेड़ महिला ने फिन्ले के साथ सेक्स करने की कोशिश शुरू कर दी। लेकिन युवक ने उसके साथ सेक्स करने से इंकार कर दिया।

महिला के उपर हवस इतना हावी हो गया था कि युवक के इंकार करने पर वह गुस्सा से लाल हो गई और उस पर हमला कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने कराया महिला को सरेंडर

महिला ने एक बड़ा चाकू लिया और उसके कपड़े फाड़ कर उसे मारने को दौड़ी। इस हमले में युवक का बाएं हाथ का अंगूठा भी कट गया।

इस हमले के बाद वह लड़का किसी तरह अपनी जान बचाकर उस महिला के घर से भाग निकला लेकिन उस महिला ने उसका पीछा बाहर भी नहीं छोड़ा।

घर के बाहर मौजूद कार पार्क में वह महिला उस युवक का चाकू लेकर पीछा करने लगी। तभी स्थानीय पुलिस ने उन लोगों को देख लिया।

जिसके बाद पुलिस ने महिला को चेतावनी देते हुए सरेंडर करने के लिए कहा। महिला ने अपने हथियार नीचे डाल दिए और खुद भी जमीन पर बैठ गई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और जेल में बंद कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें