फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के मामलों में टूटा पांच साल का रिकॉर्ड

Thu, 02 Jan 2014 12:08 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में नए साल पर बीते साल की उपलब्धियां गिनाने के लिए पुलिस विभाग ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसे देखकर लगता है कि पुलिस प्रशासन वर्ष 2013 में महिलाओं को सुरक्षा देने के नाम पर केवल स्टेज शो ही करता रहा। पिछले पांच साल में सबसे अधिक दुष्कर्म के मामले इसी साल आए।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2013 में सबसे अधिक 65 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए, जबकि इसी साल पुलिस ने महिला सुरक्षा अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया। महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया।

इसके अलावा स्कूल व कॉलेजों में महिला सुरक्षा को लेकर कई तरह के कार्यक्रम किए। लेकिन आंकड़े पुलिस के अभियान की गंभीरता पर सवालिया निशान लगा रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2011-12 में 46-46, 2010 में 47 एवं 2009 में दुष्कर्म के 35 मामले सामने आए थे। जबकि हत्या के मामले पिछले सालों की तुलना में इस साल कम रहे।
विज्ञापन


2013 में हत्या के 63 मामले दर्ज हुए। जबकि 2011 में 71 और 2010 में 70 मामले दर्ज हुए। स्नेचिंग की घटनाओं में पुलिस अपनी उपलब्धि मान सकती है। 2013 में स्नेचिंग के 95 मामले ही सामने आए। जबकि 2012 में इनकी संख्या 100 एवं 2011 में 125 थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें