फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी कलाकार किशोरी का किया यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

Tue, 08 Sep 2015 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में पीलीभीत में एक टीवी सीरियल में इंस्पेक्टर की भूमिका निभाकर महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करने वाले शहर के वल्लभनगर निवासी कलाकार सर्वजीत सिंह यौन शोषण के मामले में फंस गए हैं।
विज्ञापन


वह कोरियोग्राफर भी हैं, उन्हीं के डांस क्लासेज की प्रशिक्षु किशोरी ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर सर्वजीत ने एक साल तक उसका यौन शोषण किया।

पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर सिंह के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल के लिए भेजा है।

आरोपी के घर डांस सीख रही थी किशोरी

सर्वजीत सिंह कॉलोनी में ही डांस क्लासेज चलाते हैं। आरोप लगाने वाली शहर की ही रहने वाली यह किशोरी वहां साल भर से डांस सीख रही थी। किशोरी के मुताबिक कोरियोग्राफर सिंह ने डांस सिखाते समय उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

आरोप है कि क्लास छूटने के बाद वह उसे रोक लेते थे और दुराचार करते थे। अस्मत लुटने पर बाद में किशोरी ने जब घर वालों को यह बात बता देने की चेतावनी दी तो सिंह ने प्रलोभन दिया।

बोले, मैं शादीशुदा नहीं हूं और तुम्हारे 18 साल के होते ही तुमसे शादी कर लूंगा। उसे बॉलीवुड में कलाकार बनाने के सपने भी दिखाए। किशोरी के मुताबिक वह घर वालों को इसलिए कुछ नहीं बता पाई, क्योंकि आरोपी सिंह उससे कहते था कि उन्होंने वीडियो क्लिप बना ली है। धमकी दी थी अगर किसी को कुछ बताया तो वीडियो क्लिप नेट पर डाल दूंगा।
विज्ञापन

पीड़िता का हुआ मेडिकल

इधर, रविवार की रात करीब 10 बजे आरोपी एक महिला दो युवकों के साथ उसके घर पहुंची और उससे भिड़ गई। किशोरी के मुताबिक यह महिला सिंह की पत्नी थी। हंगामा होने के दौरान बातचीत सुनकर परिवार वालों को किशोरी के साथ हुए शोषण की जानकारी मिली।

इसके बाद परिवार वाले किशोरी को लेकर थाना सुनगढ़ी पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि किशोरी की ओर से पुलिस ने सर्वजीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया, जहां महिला डॉक्टर ने स्लाइड बनाई है तथा एक्स-रे के लिए लिखा है। पुलिस के मुताबिक स्लाइड की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही रेप के बाबत कुछ कहा जा सकता है। वहीं इस मामले में सर्वजीत सिंह का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें