फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक की लड़ाई में चली गोली, लड़की की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर शुरू हुए झगड़े के बाद चली गोली में 14 साल की एक मासूम बच्ची की जान चली गई। फेसबुक पर झगड़ा शुरू होने के बाद लड़कियों ने पार्क में मिलकर उसे सुलझाने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


मामला इंग्लैंड के बर्मिंघम का है। लड़कियों ने पार्क में हो रहे झगड़े को वाकायदा रिकॉर्ड करके फेसबुक पर डालने का प्लान भी बनाया। लेकिन बातचीत के दौरान हंगामा इतना बढ़ा कि दो युवकों ने पिस्तौल निकाल ली।

उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू किया, जिसमें 14 साल की केराऑन्ना राइस की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बर्मिंघम पुलिस के प्रमुख मे कहा कि यह मामला पुलिस के लिए बेहद पेंचीदा और गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर डालना था ये वीडियो

मेट्रो के अनुसार, यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि लड़कियों के दोनों गुटों ने इस बवाल की पूरी प्लानिंग की थी और तय किया था कि वे लोग पार्क में मिलकर झगड़ा करेंगे और इसका वीडियो भी बनाएंगे।

वीडियो बनाने के पीछे उनका उद्देश्य ये था कि इसे फेसबुक पर डाला जाएगा, जिसे दूसरे लोग भी देख सकेंगे और उन्हें लाइक मिलेंगे।

पुलिस ने इस वारदात से जुड़े दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दोनों की उम्र 17 और 19 साल है। पुलिस ने आशंका जताई है कि इनमें से एक युवक उस लड़की के साथ डेट कर रहा था, जिससे केराऑन्ना झगड़ रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें